सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक को लेकर क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर सवाल सिलेबस से बाहर भी आता है तो आप उसे छोड़ नहीं सकते। वह अलग करेक्टर है। लेकिन, हम उनके सामने खुद को सिरेंडर नहीं कर सकते। हम काफी उत्साहित हैं।’ उस्मान तारिक को भारत किस तरह से खेलता है यह देखना दिलचस्प होगा।
30 साल के उस्मान तारिक ने पाकिस्तान के लिए 2025 में ही डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 4 टी20 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं। तारिक की इकॉनमी टी20 में 6 से भी कम की है। भारतीय बल्लेबाजों और उस्मान तारिक के बीच एक जबरदस्त कॉन्टेस्ट देखने को मिलेगा।
एशिया कप में पाकिस्तान की भारत ने उड़ाई थी धज्जियां
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए थे। तीनों ही मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाते हुए उनको हराया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के सामने बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पाकिस्तान सिर्फ 1 मुकाबला जीता है। इस बार भी भारत फेवरेट मानी जा रही है।













