• International
  • अफगान फोर्स ने अंधेरा होते ही बोला पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर धावा, धमकी देने पर उतरे शहबाज शरीफ

    काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर एक बार फिर सैन्य झड़पें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने के बाद बॉर्डर पर कई जगहों से फायरिंग की खबर है। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गवर्नर ऑफिस की ओर से बॉर्डर पर झड़प की जानकारी दी गई है। हमले में पाकिस्तान की कई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर एक बार फिर सैन्य झड़पें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने के बाद बॉर्डर पर कई जगहों से फायरिंग की खबर है। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गवर्नर ऑफिस की ओर से बॉर्डर पर झड़प की जानकारी दी गई है। हमले में पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों के तबाह होने का दावा किया गया है। इस बीच पाकिस्तान के शहबाज शरीफ का बयान भी अफगानिस्तान से तनाव पर आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान कड़ा रुख दिखाते हुए काबुल को जवाब देगा।

    टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर शुक्रवार को तनाव का छठां दिन है। रविवार के बाद से बॉर्डर पर तनातनी चल रही है। खासतौर से शाम के बाद फायरिंग और झड़पें हुई हैं। गुरुवार रात को दोनों पक्षों में भीषण लड़ाई देखी जा चुकी है। इसमें दोनों ओर से सैकड़ों की संख्या में सैनिकों की मौत हुई है। दोनों ओर से बड़ी संख्या में जवानों को मारने की बात कही गई है।

    डूरंड लाइन पर छिड़ी लड़ाई

    खोस्त प्रांत के गवर्नर के ऑफिस के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने शुक्रवार देर शाम अपने बयान में बताया है कि जाजी मैदान, अली शिर और तेरेजी जिलों में डूरंड लाइन पर पाकिस्तान मिलिट्री के साथ अफगान सेना की लड़ाई हो रही है। उन्होंने कहा है कि अफगान सेना ने पाक की सैन्य चौकियोंपर जवाबी हमलों का एक नया दौर शुरू किया है।

    अफगानिस्तान से बढ़ते तनाव पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार शाम को बयान दिया है। शरीफ ने अफगान तालिबान के लिए जीरो टॉलरेंस रखने की बात कही है। शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान किसी भी हमले से खुद का बचाव करना जानता है। हमने जवाब दिया है और आगे भी पाकिस्तान की धरती पर होने वाले हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

    पाकिस्तान आर्मी ने जारी किया बयान

    पाकिस्तान आर्मीने अपनी प्रेस वार्ता में कहा है कि अफगानिस्तान के साथ लड़ाई में उसने तालिबान के 274 लड़ाकों को मार दिया है। पाकिस्तान ने अपने 12 फौजियों की मौत और 27 के घायल होने की बात स्वीकार की है। शुक्रवार को पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने कंधार, काबुल, पक्तिया समेत 22 जगहों पर झड़पें होने की बात कही है।

    पाक मिलिट्री प्रवक्ता ने इल्जाम लगाया कि उनकी जमीन पर हो रहे आतंकवादी हमले के पीछे भारत की स्पॉन्सरशिप, मदद और डिजाइन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी अलर्ट पर है और किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगी। अफगानिस्तान की धरती से होने वाले हमले के लिए अफगान तालिबानसरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।