• Technology
  • अब चीनी ऐप में चलेगी भारत की तकनीक, Alipay+ के साथ UPI को जोड़ने की चल रही बात, जानें पूरा मामला

    भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक, चीन की Alipay+ को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जोड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर बातचीत सफल रहती है, तो भविष्य मे भारतीय पर्यटकों के लिए चीन में डिजिटल पेंमेंट करना आसान हो जाएगा। यह बातचीत दोनों देशों के बीच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक, चीन की Alipay+ को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जोड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर बातचीत सफल रहती है, तो भविष्य मे भारतीय पर्यटकों के लिए चीन में डिजिटल पेंमेंट करना आसान हो जाएगा। यह बातचीत दोनों देशों के बीच 2020 के सीमा विवाद के बाद व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का काम कर सकती है। चलिए डिटेल में जानते हैं कि Alipay+ ऐप पर UPI के जुड़ने का मतलब क्या होगा और इससे आपको क्या फायदा होगा?

    आपको क्या होगा फायदा?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक,(REF.) भारत सरकार की इन कोशिशों का सबसे बड़ा फायदा भारतीय यात्रियों को मिलेगा। दरअसल फिलहाल अगर पर्यटक विदेश जाते हैं, तो उन्हें करेंसी एक्सचेंज या ज्यादा ट्रांजेक्शन चार्ज वाले कार्ड्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं अगर Alipay+ ऐप के साथ UPI का ऑप्शन जुड़ जाता है, तो भारतीय पर्यटक उन तमाम देशों में सीधे UPI से पेमेंट कर सकेंगे, जहां भी Alipay+ ऐप का नेटवर्क मौजूद है।

    इसके लिए लोगों को सिर्फ अपने UPI ऐप में UPI ग्लोबल को एक्टिवेट करना होगा, जो कि काफी आसान होता है। बता दें कि Alipay+ ऐप 100 देशों में उपलब्ध है। अगर बात बनती है, तो भारत का UPI ग्लोबल स्तर पर काफी ताकतवर हो जाएगा। इसके साथ ही लोग भी भारतीय रुपयों में विदेशों में लेन-देन कर पाएंगे।

    सुरक्षा और डेटा की चुनौती

    UPI और Alipay+ ऐप का मिल जाना फायदेमंद जरूर लग रहा है, लेकिन इसे लेकर सुरक्षा और डेटा से जुड़े कई सवाल भी खड़े होते हैं। दरअसल Alipay+ ऐप चीनी फिनटेक दिग्गज एंट ग्रुप (Ant Group) का प्रोडक्ट है। इसके चलते सरकार सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क है।

    रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों का कहना है कि कुछ भी फाइनल होने से पहले देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा की पूरी तरह जांच की जाएगी। बता दें कि 2020 से भारत ने चीनी निवेश पर कड़े नियम लागू किए थे। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को फाइनल होने से पहले कड़े नियमो को पूरा करना पड़ेगा।

    सुधरते रिश्तों का परिणाम

    Alipay+ ऐप के साथ UPI को लिंक करने की खबर उस समय आई है, जब भारत और चीन के रिश्तों के बीच सुधार देखे जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद से दोनों देशों ने धीरे-धीरे एक दूसरे की ओर हाथ बढ़ाना शुरू किया है। कुछ समय पहले ही दोनों देशों के बीच सीधी कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू हुई हैं। इसके साथ ही चीनी प्रोफेशनल्स के लिए वीजा नियमों में भी ढील दी गई है। Alipay+ ऐप के साथ UPI को लिंक करना भी इन्हीं सुधरते रिश्तों की वजह माना जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।