इस डील को 12 फरवरी को रजिस्टर किया गया था। इसमें साथ में तीन कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। इस अपार्टमेंट की डील करीब 64,473 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फुट की दर से तय की गई है। मालूम हो कि महालक्ष्मी के ‘गोदरेज प्लैनेट’ प्रोजेक्ट की गिनती मुंबई के टॉप प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में की जाती है। यह पांच टावर वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें 2, 3 और 5 BHK के 300 से ज्यादा लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं।
रियल एस्टेट की दुनिया में अभिषेक का दबदबा
अभिषेक बच्चन का रियल एस्टेट की दुनिया में काफी दबदबा बताया जाता है। ‘स्क्रीन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने रियल एस्टेट में 219 करोड़ रुपये लगाए हुए हैं। साल 2025 में ही अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 15.4 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट खरीदे थे। इससे पहले 2024 में अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर मुलुंड में 10 लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 24.95 करोड़ रुपये थी। इनमें से 8 अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 1049 स्क्वायर फुट था और दो का 912 स्क्वायर फुट।
2020-24 तक रियल एस्टेट में लगाए 200 करोड़ से अधिक रुपये
साल 2024 में आई ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते चार सालों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी खरीदी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 280 करोड़ रुपये है। अगर बच्चन परिवार की कुल नेट वर्थ की बात करें, तो हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, यह 1630 करोड़ रुपये है, जो लगातार बढ़ रही है।
खेल की दुनिया में लगाया पैसा, छाप रहे नोट, इतनी है फीस
प्रॉपर्टी के अलावा अभिषेक ने खेल की दुनिया में भी खूब पैसा लगाया है और नोट छाप रहे हैं। उनकी फुटबॉल और कबड्डी की टीम है। सबसे पहले अभिषेक ने कबड्डी टीम ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ खरीदी थी, जिससे एक्टर ने 100 गुना अधिक रिटर्न पाया था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने फुटबॉल टीम ‘चेन्नईयन एफसी’ और ‘इंडियन सुपर लीग’ में भी निवेश किया है। बाद में अभिषेक ने पिता अमिताभ के साथ मिलकर साल 2015 में मेरिडियन टेक नाम की एक टेक कंपनी में पैसे लगाए थे। फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अभिषेक अच्छी-खासी कमाई करते हैं। वह एक फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये लेते हैं।
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और उसके अलावा ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। 2025 में वह तीन फिल्मों में नजर आए थे, जिनमें ‘कालीधर लापता’, ‘बी हैप्पी’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे।














