• Entertainment
  • अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा ट्वीट, देखकर भड़क गए यूजर्स- नौटंकी मत कीजिए, अब हद कर रहे हैं आप

    अमिताभ बच्चन अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स से हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देते हैं, पर अब उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि पढ़कर कुछ यूजर्स भड़क गए और कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। 83 वर्षीय स्टार अकसर ही ऐसे ट्वीट करते हैं जो किसी पहेली से कम नहीं होते।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमिताभ बच्चन अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स से हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देते हैं, पर अब उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि पढ़कर कुछ यूजर्स भड़क गए और कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। 83 वर्षीय स्टार अकसर ही ऐसे ट्वीट करते हैं जो किसी पहेली से कम नहीं होते। उनका मतलब समझने और ढूंढने में यूजर्स को भी नानी याद आ जाती है, लेकिन बिग बी मस्त अंदाज में पोस्ट करके निश्चिंत हो जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने ऐसा कुछ लिखा कि कुछ ने तो उनकी रीच लिमिट कर दी, तो कुछ ने खूब सुनाया। क्या हुआ है, चलिए बताते हैं:

    अमिताभ बच्चन ने किया यह ट्वीट, भड़के यूजर्स

    1 मार्च को अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर सिर्फ दो शब्द लिखे- T 5672 – हो गया। इसी को देख यूजर्स का दिमाग घूम गया। कुछ ने इस अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से जोड़ा, तो कुछ ने बाकी चीजों से। लेकिन बहुत से यूजर्स आपा खो बैठे और अमिताभ बच्चन पर ही गुस्सा निकाल दिया।

    ‘युद्ध हो गया, अब चुप रहो’

    एक यूजर ने लिखा, ‘हां युद्ध हो गया, आप चुप रहो अब।’

    ‘ट्वीट कीजिए, नौटंकी मत कीजिए’

    एक और ने लिखा, ‘सर, थोड़ा sensible ट्वीट किया कीजिए। हर बार 1, 2, 3, 4, 5 लगा देने से लोग क्या समझें? आप इतने बड़े कलाकार हैं, दुनिया आपको सुनना चाहती है। कुछ कहिए… विचार दीजिए…ये रहस्यमयी नंबर गेम से ज़्यादा लोग आपकी सोच सुनना चाहते हैं, सर। ट्वीट कीजिए… नौटंकी मत कीजिए।’

    एक यूजर ने अमिताभ के ट्वीट्स किए लिमिट

    एक ने लिखा, ‘मेरा भी हो गया अमित जी। दरअसल बहुत ज्यादा हो गया था। आप भी हद करते हैं।’

    अमिताभ बच्चन पर गुस्सा- सर आपको ये शोभा देता है?

    एक और ने ट्वीट किया, ‘क्या सर आपको शोभा देता है क्या छोटी छोटी जो लोगों को समझ न आए ऐसा ट्वीट करना? आप पब्लिक फिगर हो आज के युवा को कुछ अच्छा टिप्स दीजिए ताकि आपकी संघर्ष से कुछ सीखने को मिले। अपना मत रखिए, लोग सुनना चाहते हैं।’

    एक ने अमिताभ को दी डॉक्टर को दिखाने की सलाह

    वहीं, एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को सलाह दे दी कि वो किसी अच्छे डॉक्टर को अपने पिता अमिताभ बच्चन को दिखाएं।

    अमिताभ के ट्वीट्स से यूजर्स परेशान भी, गुस्सा भी

    अमिताभ बच्चन के इस तरह के ट्वीट्स से लोग सोशल मीडिया पर परेशान हो चुके हैं, पर एक्टर बिंदास इसी तरह से पहेली तरह लिखते हैं। बहुत से यूजर्स को इस बात का भी गुस्सा है कि अमिताभ कभी सेंसिबल ट्वीट नहीं करते, कुछ ऐसी बातें या विचार नहीं लिखते, जिनसे युवाओं को प्रेरणा मिले।

    ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन

    प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन अभी ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसकी उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में कमल हासन, प्रभास और दिशा पाटनी भी हैं। कहा जा रहा है कि साई पल्लवी ने फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है। वहीं, अमिताभ ने कुछ समय पहले ही उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का शूट खत्म किया था। अमिताभ साल 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे, और तभी से फैंस उन्हें फिर से फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।