• Entertainment
  • अमेरिका-इजराइल-ईरान हमले से परेशान नोरा फतेही, कहा- हम थक चुके हैं, दुनिया में शांति की जरूरत है

    ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से बड़ी तबाही हो रही है। ईरान, अमेरिका के अन्य देशों में बने सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। माना जा रहा है कि दुबई में एयरपोर्ट पर हुआ हमला ईरान की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस जंग से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से बड़ी तबाही हो रही है। ईरान, अमेरिका के अन्य देशों में बने सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। माना जा रहा है कि दुबई में एयरपोर्ट पर हुआ हमला ईरान की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस जंग से स्तब्ध हैं और उन्होंने विश्व में शांति की अपील की है।

    नोरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। दरअसल, नोरा फतेही के दुबई में सबसे ज्यादा शोज होते हैं और वह दुबई में होने वाले इवेंट्स की फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उनका कहना है कि वह दुबई से भारत आ चुकी हैं और बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन जो कुछ हो रहा है, वो डराने वाला है।

    नोहा फतेही का ईरान हमले पर वीडियो

    उन्होंने वीडियो में कहा, ‘जो कुछ हो रहा है, उससे आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुकी हैं। जो वीडियो जारी किए जा रहे हैं, उन्होंने मुझे अंदर से झकझोरकर रख दिया है। हम सबको शांति चाहिए और पूरे विश्व को शांति चाहिए। सभी को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, लेकिन दुर्भाग्य से हम अनिश्चितता और डर के माहौल में जी रहे हैं। हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा। हर किसी के मन में डर है कि कल क्या होगा।’

    जो कुछ हो रहा है, उससे आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुकी हैं। जो वीडियो जारी किए जा रहे हैं, उन्होंने मुझे अंदर से झकझोरकर रख दिया है।
    नोरा फतेही

    नोरा फतेही ने जताई चिंता

    उन्होंने आगे कहा, ‘वीडियो को देखकर मैं अंदर से घबरा चुकी हूं क्योंकि कोई नहीं चाहता कि बेगुनाह लोगों की जान जाए। अब बहुत हो चुका। हर साल किसी न किसी देश के बीच युद्ध हो रहा है, नरसंहार हो रहा है। मेरा सभी से कहना है कि सभी सुरक्षित स्थान पर रहें और भगवान पर भरोसा रखें।’

    मेरा सभी से कहना है कि सभी सुरक्षित स्थान पर रहें और भगवान पर भरोसा रखें।
    नोरा फतेही

    नोरा फतेही मोरक्को की रहने वाली हैं

    वीडियो में नोरा के चेहरे पर चिंता साफ दिखी। नोरा मोरक्को की रहने वाली हैं। लेकिन, वे भारत में रहकर अपना करियर बना रही हैं। उन्हें बेहतरीन डांस की वजह से कई देशों में शोज के लिए जाना पड़ता है, लेकिन जंग की स्थिति के बाद वे बुरी तरीके से डर गई हैं। इसके पहले सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करके दुबई से भारत आने की व्यवस्था बनाने की अपील की थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।