• Business
  • अमेरिका ने चीन से ईरान की ओर मोड़ा USS अब्राहम लिंकन का रुख, जानिए कितनी है इसकी कीमत

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को जल्दी से जल्दी ईरान छोड़ने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में तैनात अपने एक जहाजी बेड़े को मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है जबकि ईरान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को जल्दी से जल्दी ईरान छोड़ने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में तैनात अपने एक जहाजी बेड़े को मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है जबकि ईरान ने भी अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से बंद कर दिया है। अमेरिकी नौसैनिक बेड़े की अगुवाई कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन कर रहा है। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में कई डेस्ट्रॉयर, सबमरीन और सपोर्ट शिप शामिल हैं। जानिए कितनी है इसकी कीमत।

    यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) को 1980 के दशक में बनाया गया था। इस पर करीब 2.24 अरब डॉलर का खर्च आया था। आज की वैल्यू के हिसाब से यह राशि करीब 6.8 अरब डॉलर बैठती है। इसमें दशकों तक किए गए मेंटनेंस और अपग्रेडेशन का खर्च शामिल नहीं है। 2020-21 में इसको अपग्रेड करने में करीब 16 करोड़ डॉलर खर्च किए गए थे। यह अपने आप में समुद्र में तैरता हुआ एक शहर और एयरबेस है। इस पर हजारों नौसैनिक तैनात रहते हैं।

    ईरान से बिजनेस पर 25% टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ेगा? जानिए क्या कह रहे एक्सपोर्टर्स

    सबसे महंगा एयरक्राफ्ट कैरियर

    अमेरिकी नौसेना की निमित्ज क्लास के सुपरकैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को काफी ताकतवर माना जाता है। खतरनाक मिसाइलों और हथियारों से लेस यह कैरियर अकेले ही कई देशों की सेना को तबाह कर सकता है। इस न्यूक्लियर-पावर्ड कैरियर का वजन 100000 टन से ज्यादा है और यह दुनिया के सबसे बड़े कैरियर में शामिल है। इसके साथ कई डेस्ट्रॉयर, पनडुब्बी और सपोर्ट शिप भी हैं। इसमें कई तरह के रोल निभाने वाले फाइटर और हेलीकॉप्टर तैनात हैं।

    वैसे यूएसएस जेरल्ड आर फोर्ड (CVN-78) को दुनिया का सबसे महंगा एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है। फोर्ड क्लास के इस कैरियर को बनाने में 13.3 अरब डॉलर खर्च किए गए। साथ ही इसके लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी 5 अरब डॉलर खर्च हुए। इसे बनाने में करीब 12 साल का समय लगा। इसे दुनिया का अब तक का सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत माना जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।