• International
  • अमेरिका ने पनडुब्बी से हमला कर डुबोया भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत, ट्रंप के रक्षा मंत्री का ऐलान, 80 की मौत

    वॉशिंगटन: अमेरकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत को उनकी नेवी ने डुबोया है। बुधवार सुबह डूबे इस जहाज के बारे में बताते हुए हेगसेथ ने कि हमने पनडुब्बी से हमला करते हुए ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया। इससे पहले पहले श्रीलंकाई नेवी ने बताया था कि ईरान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत को उनकी नेवी ने डुबोया है। बुधवार सुबह डूबे इस जहाज के बारे में बताते हुए हेगसेथ ने कि हमने पनडुब्बी से हमला करते हुए ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया। इससे पहले पहले श्रीलंकाई नेवी ने बताया था कि ईरान का IRIS डेना हिंद महासागर में डूबा है, जिसके कुछ लोगों को उसने बचाया है। जहाज पर सवार लोगों में से 80 की मौत की पुष्टि हो गई है।

    हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ हमले तेज करने का संकेत देते हुए कहा कि हम ईरान को कंट्रोल करेंगे और जल्द ही कंट्रोल करेंगे। हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश की। हालांकि प्रेसिडेंट ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाली यूनिट के लीडर को ही मार डाला गया।

    जहाज में सवार 80 लोगों की मौत

    अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अपने बयान में कहा कि हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत को अमेरिका ने टॉरपीडो से हमला करके डुबोया है।
    समुद्री जहाज को तबाह करने के लिए पनडुब्बी से टॉरपीडो को दागा जाता है। जहाज के डूबने के बाद इसमें सवार 140 लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी। इनमें से 80 की मौत हो गई है।

    अमेरिका की ओर से मरने वालों की संख्या पर कोई बात नहीं की गई है। पीट हेगसेथ ने युद्धपोत पर सबमरीन स्ट्राइक को कन्फर्म करते हुए इसे ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की ग्लोबल पहुंच का सबूत बताया है। उन्होंने कहा कि उसको यह नहीं समझना चाहिए कि वह इंटरनेशनल पानी में सेफ है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से किसी जहाज को डुबोया है।

    श्रीलंका की नेवी ने कई लोगों को बचाया

    श्रीलंका ने बुधवार सुबह बताया था कि उसकी नेवी ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज हमारे तट के पास डूबने लगा तो इससे डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने रेस्कयू किया।

    श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आइरिस डेना पर सवार लोगों को बचाने के लिए शिप और एयरक्राफ्ट भेजे गए।विजिथा हेराथ ने बताया कि 180 क्रू वाला फ्रिगेट गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे। श्रींलंका नेवी के स्पोक्सपर्सन ने 32 लोगों को बचाया। ईरान के जहाज पर मौजूद ज्यादातर लोग पानी में समा गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।