• Technology
  • अमेरिका में दराजों से फिर निकल रहा iPod, स्मार्टफोन के जमाने में कबाड़ से कीमती क्यों बन रहा यह गैजेट?

    Apple का कई साल पुराना प्रोडक्ट फिर एक बार लोगों की पसंद बन रहा है। हम बात कर रहे हैं Apple iPod की। अगर आपको लग रहा कि कंपनी बंद हो चुके अपने प्रोडक्ट को फिर से लॉन्च करने पर विचार कर रही तो बता दें कि ऐसा नहीं है। यह भले ही कुछ साल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple का कई साल पुराना प्रोडक्ट फिर एक बार लोगों की पसंद बन रहा है। हम बात कर रहे हैं Apple iPod की। अगर आपको लग रहा कि कंपनी बंद हो चुके अपने प्रोडक्ट को फिर से लॉन्च करने पर विचार कर रही तो बता दें कि ऐसा नहीं है। यह भले ही कुछ साल पहले बंद हो गया हो, लेकिन ऐपल में आईपॉड डिवीजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रह चुके टोनी फैडेल के मुताबिक, अभी भी यह डिवाइस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बता दें कि iPod के डेवलपमेंट में टोनी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनका कहना है कि आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर वापसी कर रहा है। उसकी वापसी डिवाइस के रीलॉन्च से नहीं हो रही है। बल्कि लोग खुद इसे फिर से निकाल रहे हैं।

    iPod वापस आ रहा है

    हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए कि फैडेल ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि #iPod वापस आ गया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वे रीलॉन्च की बात नहीं कर रहे हैं। टोनी ने अपने ट्वीट में कहा कि सालों पहले बंद हो चुका iPod असल में कभी गया ही नहीं, इसलिए नहीं कि Apple ने इसे रीलॉन्च किया। बल्कि इसलिए कि लोग इसे दराजों से निकाल रहे हैं और अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों या भतीजे/भतीजियों को इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हैं। उनके पोस्ट से पता चलता है कि ऐपल के इस पुराने प्रोडक्ट में दिलचस्पी कंपनी के बजाय यूजर्स की वजह से फिर से वापस आ रही है।

    https://x.com/tfadell/status/2028565043798008224

    कोई नोटिफिकेशन नहीं, कोई फीड नहीं

    उन्होंने यह भी बताया है कि अभी भी लोग डिवाइस से क्यों कनेक्ट हो रहे हैं। इसका कारण बताते हुए उन्होंने लिखा है कि “कोई नोटिफिकेशन नहीं, कोई फीड नहीं, कोई एल्गो तय नहीं करता कि आपको क्या सुनना चाहिए। iPod तब भी आपकी जेब में 1,000 गाने रखता था और अब भी वही है। उन्होंने यह भी हार्डवेयर के बारे में नहीं है। Apple, iPod को नए प्रोडक्ट के तौर पर दोबारा लाए या नहीं। सब कुछ डिवाइस के बारे में नहीं है, बल्कि यह है कि फोकस क्यों जरूरी है। हमें याद रखना होगा कि iPod क्यों कामयाब रहा और उसे इतना पसंद क्यों किया गया और अब भी किया जाता है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह उन बातों का जवाब दे रहे थे और लोगों को बता रहे थे कि वे कैसे कई युवा यूजर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से दूर जा रहे हैं और खास म्यूजिक प्लेयर पर वापस आ रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।