• International
  • अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, रिक्‍टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता, ओरेगन कोस्ट पर जारी होगी सुनामी की चेतावनी?

    वॉशिंगटन: अमेरिका के ओरेगन राज्य के पश्चिमी तट ओरेगन कोस्ट में भूकंप के तेज झटके आए हैं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी की आशंका बन रही है। ओरेगन कोस्ट, प्रशांत महासागर के साथ करीब 584 किलोमीटर तक फैला हुआ क्षेत्र है और अपने विशाल समुद्री तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह सैलानियों के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिका के ओरेगन राज्य के पश्चिमी तट ओरेगन कोस्ट में भूकंप के तेज झटके आए हैं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी की आशंका बन रही है। ओरेगन कोस्ट, प्रशांत महासागर के साथ करीब 584 किलोमीटर तक फैला हुआ क्षेत्र है और अपने विशाल समुद्री तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गुरुवार को ओरेगन के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसने बताया है कि भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

    भूकंप के ये तेज झटके आज अल सुबह बैंडोन से लगभग 295 किमी पश्चिम में आया और अभी तक पोर्टलैंड में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटीय इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया होगा।

    ओरेगन कोस्ट में भूकंप के झटके
    झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए हैं, लेकिन सुनामी की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप अपेक्षाकृत कम गहराई पर आया था। ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्टॉर्म चेज़र ने लिखा है कि “यह भूकंपों के लिए एक आम इलाका है और सबडक्शन जोन में नहीं है। इससे सुनामी की संभावना नहीं है।” USGS के मुताबिक, अभी तक कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। X पर कई अन्य रिपोर्टों में भी बताया गया है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एक व्यक्ति ने कहा है कि “किसी बड़े नुकसान या सुनामी के खतरे की कोई रिपोर्ट नहीं है।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।