• Entertainment
  • अरिजीत सिंह: 10 भाषाओं में गाए 715 गाने, दो बार की शादी और बने सौतेली बेटी के पिता, करोड़ों लेते हैं फीस

    देशभर में 27 जनवरी की रात चारों तरफ हलचल तब मच गई, जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया। उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया। उनके फैंस को गहरा धक्का भी लगा। हालांकि वह फिल्ममेकिंग करेंगे। वब अब अपना करियर डायरेक्शन और प्रोडक्शन की फील्ड में बनाना चाहते हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    देशभर में 27 जनवरी की रात चारों तरफ हलचल तब मच गई, जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया। उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया। उनके फैंस को गहरा धक्का भी लगा। हालांकि वह फिल्ममेकिंग करेंगे। वब अब अपना करियर डायरेक्शन और प्रोडक्शन की फील्ड में बनाना चाहते हैं। वह एक मूवी भी बना रहे हैं, जिसमें अपने बेटे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को लीड रोल में कास्ट कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच उनकी निजी जिंदगी के बारे में सर्च किया जा रहा है। उनके बीवी-बच्चों और नेट वर्थ के बारे में लोग गूगल कर रहे हैं। आइए सब एक-एक करके बताते हैं।

    अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह था और वह सिख थे। वहीं मां का नाम अदिति सिंह था। और वह उन्होंने श्रीपत सिंह कॉलेज में पढ़ाई की और फिर 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। वह ये शो जीत नहीं सके थे। छठे नंबर पर आने से वह टॉप-5 से बाहर हो गए थे। इससे वह मायूस भी हुए थे।

    अरिजीत सिंह ने कुल कितने गाने गाए हैं?

    अरिजीत सिंह ने शाहरुख खान, सलमान खान, वरुण धवन, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे तमाम बड़े नामों को अपनी आवाज दी है और अपने पूरे करियर में अब तक 122 अवॉर्ड्स जीते हैं, जिसमें से दो नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं। इन्होंने हिंदी, बंगाली, तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, असमिया, पंजाबी में बतौर प्लेबैक सिंगर करीब 715 गाने गाए हैं और हिंदी-बंगली में 28 गाने कम्पोज किए हैं।

    अरिजीत सिंह का पहला गाना कौन-सा है?

    अरिजीत सिंह जब रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ कर रहे थे तो उनके टैलेंट को संजय लीला भंसाली ने पहचाना था। और उनको फिल्म ‘सांवरिया’ में ब्रेक दिया था। उनसे ‘यूं शबनमी’ गाना गवाया लेकिन वह रिलीज नहीं हो सका क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए थे। इसलिए ये कभी रिलीज ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने 2009 में सिंगर मिथुन के साथ ‘फिर मोहब्बत’ गाया, जो 2011 में रिलीज हुई ‘मर्डर 2’ का गाना था।

    अरिजीत सिंह ने कितनी शादियां की हैं?

    अरिजीत सिंह ने दो शादियां कीं। पहली शादी 2013 में ‘फेम गुरुकुल’ की कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से की थी। लेकिन सालभर के अंदर ही तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में कोयल रॉय से तारापीठ मंदिर में शादी की थी। वह उनके बचपन की दोस्त और पड़ोसी थीं। साथ ही तलाकशुदा थीं और उनकी पहली शादी से एक बेटी भी थी।

    अरिजीत सिंह के कितने बच्चे हैं?

    अरिजीत सिंह और कोयल रॉय को शादी के बाद दो बेटे हुए। दोनों के नाम दुनिया को नहीं बताए क्योकि ये अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वह पत्नी की बेटी को भी अपने साथ ही रखते हैं।

    अरिजीत सिंह की नेट वर्थ कितनी है?

    अरिजीत सिंह एक शो के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वह करीह 414 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह लाइव कॉन्सर्ट्स, विज्ञापनों का प्रचार और प्लेबैक सिंगिंग से मोटी कमाई करते थे। और एक साल में करीब 70 करोड़ रुपये कमाते थे। उनके पास मुंबई के वर्सोवा की एक बिल्डिंग में 4 अपार्टमेंट्स हैं। और प्रत्येक 9 करोड़ की कीमत के हैं।

    अरिजीत सिंह एक शो के कितने पैसे लेते हैं?

    सिंगर के पास रेंज रोवर, हमर H3 और मर्सडीज बेंच भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वह लाइव परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। और 2 घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।