• Entertainment
  • अल्फा: YRF ने ठुकराया नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ के ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म

    YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का ऐलान साल 2024 में किया गया था। और 2025 में ये रिलीज भी होने वाली थी। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। और कहा गया कि ये सीधे OTT पर आएगी। मगर अब


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का ऐलान साल 2024 में किया गया था। और 2025 में ये रिलीज भी होने वाली थी। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। और कहा गया कि ये सीधे OTT पर आएगी। मगर अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स न नेटफ्लिक्स की करोड़ों रुपये की डील ठुकरा दी है।

    ‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स को Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की स्ट्रीमिंग डील मिली थी। जिसके तहत फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी थी। लेकिन प्रोडक्शन कंपनी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि वह इसे सिनेमाघरों में ही उतारेंगे।

    OTT पर नहीं आएगी ‘अल्फा’

    YRF के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की कि ‘अल्फा’ थिएटर्स में ही उतारी जाएगी। उन्होंने फिल्म के सीधे OTT पर आने की खबरों को अफवाह बताया। कहा कि इसे गलत तरह से पेश करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, YRF अपनी फिल्मों को थिएटर्स से पहले ओटीटी पर नहीं डालती है।

    ‘अल्फा’ से है मेकर्स को पूरी उम्मीद

    कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘अल्फा को बहुत स्पेशल फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। साथ ही सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेस शरवरी भी नजर आएंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि हमने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और ऑडियंस पूरी तरह से एंटरटेन भी होगी। वो लोग इसे खूब प्यार भी देंगे, जैसे दूसरी एक्शन फिल्मों को देते हैं।’

    आलिया भट्ट- बॉबी देओल में अनबन की थी चर्चा

    इस मूवी को लेकर बीते दिनों एक और अपडेट सामने आया था। बताया गया था कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई थी। एक्ट्रेस कुछ क्रिएटिव एडवाइस दे रही थीं, जो एक्टर को पसंद नहीं आई और इससे ही उनके बीच अनबन हो गई थी। ये मूवी फिलहाल 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी दिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी आएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।