• Entertainment
  • अल्लू अर्जुन ने जापान में सेनसोजी मंदिर में किए दर्शन, बीवी स्नेहा रेड्डी और बच्चों संग फोटो आई सामने

    ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ जापान में हैं, जहां से उन्होंने प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। उनके साथ उनकी बीवी स्नेहा रेड्डी और बेटे अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा भी हैं। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए जापान में थे। अल्लू अर्जुन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ जापान में हैं, जहां से उन्होंने प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। उनके साथ उनकी बीवी स्नेहा रेड्डी और बेटे अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा भी हैं। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए जापान में थे।

    अल्लू अर्जुन और उनकी फैमिली जापान के टोक्यो में पुराने बौद्ध मंदिर Sensō‑ji Temple के सामने खड़े हैं। बताया जाता है कि ये मंदिर 7वीं सदी में बना है। अल्लू ने बीवी स्नेहा और बच्चों के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में काला दिल बनाया है और हैशटैग में मंदिर का नाम लिखा।

    अल्लू अर्जुन और फैमिली की जापान वाली फोटो

    ‘पुष्पा 2’ के लिए जापान में एक्टर

    बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म जापान में रिलीज हुई थी। इसी सिलसिले में एक्टर वहां पर थे। उन्होंने अपने फेमस डायल़ॉग को जापानी भाषा में बोलकर सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की स्क्रीनिंग में रश्मिका भी उनके साथ मौजूद थीं।

    अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म

    अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। उन्होंने लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी।

    एटली के साथ भी अल्लू अर्जुन की फिल्म

    इसके अलावा अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।