वीडियो सामने आने के बाद असीम मुनीर की पॉपुलैरिटी के दावों की सच्चाई पर बहस शुरू हो गई है। घटना की एक छोटी सी क्लिप सामने आई है, जिसमें असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। तभी वेन्यू पर खड़ी एक महिला अफसर ने उन्हें रोकते हुए दिखती है। महिला अफसर कहती है, ‘रुकिए, आपकी ID कहां है? प्लीज अपना आईडी कार्ड दिखाओ।’
मुनीर के साथ छोटे अधिकारी जैसा सलूक
इस दौरान मुनीर एक पल के लिए ठिठकते हैं, लेकिन तभी उनके साथ चल रहा अटेंडी उनका आईडी कार्ड महिला अफसर को दिखाता है। वीडियो देखकर साफ नजर आता है कि अफसर ने मुनीर के साथ किसी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक छोटे एस्कॉर्ट की तरह सलूक किया।
मुनीर के वीडियो को ऑनलाइन लोग शेयर करके उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह घटना मुनीर के कथित सम्मान के दावों की पोल खोलती है। विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की बात है।
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल का अपमान
पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर आदिल राजा ने असीम मुनीर ने कहा कि इस घटना के असीम मुनीर की इज्जत को बहुत नुकसान पहुंचा है। आदिल राजा ने कहा कि इससे साबित हो गया है कि मुनीर को ग्लोबल स्टेज पर कोई नहीं जानता और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल पूछे जाने पर गेटकीपर को भी अपना परिचय देते हैं।














