आकांक्षा चमोला ने ‘हाउटरफ्लाई’ से बातचीत में कास्टिंग काउच के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनको कभी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन ऐसी परिस्थिति से जरूर गुजरी हैं, जहां पर उनसे कॉम्प्रोमइज करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया, ‘समझौता करने को अक्सर कहा जाता है। टीवी एकदम साफ है लेकिन अगर आप आगे बढ़ना चाहते हो तो आपके लिए चीजें तब तक नहीं सही हैं, जब तक आपका कोई गॉडफादर नहीं।’
कास्टिंग काउच पर बोलीं आकांक्षा चमोला
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘कई बार पहली मीटिंग में ही बोल देते हैं… हां मैम बाकी सब तो ठीक है, हम ऑडिशन नहीं लेते। हमारा कॉन्ट्रैक्ट बेबिस पर है। हम कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। लेकिन एक क्लॉज है कि आपको इस इंसान के करीब रहना होगा।’ उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ये चीजें बहुत आम हैं। लोग उनके पास कुछ शर्तों के साथ आते हैं, जिसमें रोल के बदले कुछ पर्सनल फेवर शामिल होते हैं। उनके मुताबिक, ‘वो लोग एकदम सीधे बोलते हैं कि हम ऐसे ही काम करते हैं। हम आपको एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराएंगे, जिसमें लिखा होगा कि आपको इस इंसान के क्लोज रहना होगा। आपको इस इंसान को सर्विसेज देनी होंगी। और इसके बदले आपको ये रोल मिल रहा है, आपको कास्ट किया जा रहा है।’
आकांक्षा चमोला ने वायरल वीडियो पर कहा
वहीं, सीरीज के प्रमोशनल इवेंट के दौरान वायरल वीडियो पर भी वह बोलीं। आकांक्षा ने उस घटना के बारे में कहा कि उनके को-एक्टर्स को थोड़ा और जिम्मेदार इंसान की तरह बर्ताव करना चाहिए था। उन्होंने सफाई दी कि वो एक्ट पहले से ही डिसाइडेड था। तीनों ने ही पहले ही प्रमोशनल रील शूट कर ली थी और उनसे लाइव इवेंट में वैसे ही परफॉर्म करने के लिए कहा गया था। लेकिन इस दौरान उनकी ड्रेस के कारण उनको असुविधा हुई। उसके कारण वह सही से चल-फिर नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा कि इवेंट में ऑडियंस का रिएक्शन जबरदस्त था और वो ताली बजाए जा रहे थे। ऐसे में को-एक्टर्स ‘थोड़े ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे।’
असहज हो गई थीं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा ने कहा कि वह उस एक्ट के वक्त असहज महससू करने लगी थीं। हालांकि को-एक्टर्स का बचाव करते हुए बोलीं, ‘उन लोगों का ऐसा कोई इरादा नहीं था। लेकिन उन्हें थोड़ा और जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए था।’














