देश के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में तीन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश है। इस दौरान तेज हवा के झोंके भी परेशान कर सकती है। हवा की स्पीड लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। किसानों को खुले में जाने से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं यह बारिश एक बार फिर से 16 फरवरी तक ठंड बढ़ाने का काम करेगी।
उत्तर भारत के 25 जिलों में घने कोहरे बढ़ाएगी मुश्किलें
देश में भले ठंड की रफ्तार कम हो गई हो लेकिन मध्यम से घने कोहरे का असर अभी भी उत्तर भारत में बना हुआ है। यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता कम रहेगी। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर,भिवानी और जींद में भी सुबह के समय कोहरे परेशान करेगी। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर,फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज यानी 13 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय ठंड का ऐहसास होगा। हालांकि, बारिश नहीं होने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं। कई इलाकों में फिर एक्यूआई 200 के पार चला गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय ठंड और कोहरे परेशान करेंगे। यूपी के जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, शामली, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशी नगर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर शामिल हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे रहने की चेतावनी है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है उनमें पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर जिले शामिल हैं। वहीं, आज पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (13 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (13 फरवरी) |
| दिल्ली | 24°C | 11°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| कोलकाता | 29°C | 16°C |
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| लखनऊ | 26°C | 12°C |
| पटना | 26°C | 13°C |
| रांची | 26°C | 12°C |
| भोपाल | 29°C | 16°C |
| जयपुर | 26°C | 12°C |
| शिमला | 18°C | 06°C |
| नैनीताल | 18°C | 09°C |
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में आसमान तो साफ रहेगा लेकन 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक तेज बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। जिन इलाकों में बारिश की संभावना है उनमें चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल हैं। वहीं, आज देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन 16 फरवरी के बाद मूसलाधार बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें मंडी, बिलासपुर, चंबा और कुल्लू है। वहीं, कल मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की भी संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में आज तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर के आसपास के जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर अगले 12 घंटे में बारिश की पूरी संभावना बन रही है। वहीं, जिन जिलों में अगले मंगलवार बारिश की चेतावनी है उनमें जम्मू, सांबा, कठुआ, गुलमर्ग और सोनमर्ग शामिल हैं। श्रीनगर में आज का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 20 फरवरी के बाद से ठंड से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में 4 दिन लगातार मौसम साफ रहेगा लेकिन 17 फरवरी को एक बार फिर से जयपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें भरतपुर, अलवर और दौसा जिले शामिल हैं। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में फिलहाल सोमवार तक आसमान साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, मंगलवार से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें मंडला, पचमढ़ी, सीधी और सिवनी जिले शामिल हैं। वहीं, भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनमतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।













