• National
  • आज का मौसम 14 फरवरी 2026: 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बर्फबारी के साथ घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

    आज का मौसम 14 फरवरी 2026, नई दिल्ली: उत्तर-भारत सहित देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, शाम के समय अब भी सर्दी का असर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज (14 फरवरी) मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 14 फरवरी 2026, नई दिल्ली: उत्तर-भारत सहित देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, शाम के समय अब भी सर्दी का असर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज (14 फरवरी) मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल बरसेंगे और हिमपात जारी रहने से सर्दी का अहसास कायम रहेगा।

    देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। वहीं, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली में आज (14 फरवरी) मौसम साफ रहेगा। बारिश को लेकर फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। सुबह के समय ठंड का अहसास हो सकता है, लेकिन दोपहर में धूप के चलते सर्दी का असर नजर नहीं आएगा। दिल्ली-एसीआर में बारिश नहीं होने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

    यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

    उत्तर प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को दिन में धूप और शाम के समय ठंडक का अहसास होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में एक बार बार मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को वेस्‍ट यूपी में छिटपुट बारिश होने के आसार जताए हैं। स दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस में बारिश हो सकती है।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (14 फरवरी) न्यूनतम तापमान (14 फरवरी)
    दिल्ली 27°C 11°C
    मुंबई 36°C 23°C
    कोलकाता 31°C 20°C
    चेन्नई 28°C 22°C
    लखनऊ 26°C 12°C
    पटना 26°C 13°C
    रांची 26°C 12°C
    भोपाल 29°C 16°C
    जयपुर 26°C 12°C
    शिमला 18°C 06°C
    नैनीताल 18°C 09°C

    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

    बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे रहने की चेतावनी है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है उनमें पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर जिले शामिल हैं। वहीं, आज पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

    उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आसमान बादलों से ढके हैं और अधिकांश भागों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जा रही है। बेमौसम बारिश-बर्फ गिरने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अभी कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं, मैदानी जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।