• National
  • आज का मौसम 2 फरवरी 2026: 9 राज्यों में बारिश, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें दिल्ली से कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम

    नई दिल्ली: देश के अलग-अलग शहरों में कड़ाके की ठंडी की बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इन राज्यों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देश के अलग-अलग शहरों में कड़ाके की ठंडी की बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इन राज्यों में बारिश के बाद 14 फरवरी तक सर्दी कहर ढाएगी। मौसम विभाग ने देश के 21 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी (Snowfall) की चेतावनी जारी की गई है। आइए आपको आज ( 2 February ) को देशभर के अनुमानित मौसम के बारे में बताते हैं।

    इन 7 राज्यों भीषण बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने आज (2 फरवरी) और कल (3 फरवरी) के लिए उत्तर भारत के 7 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 2 और राज्यों में भी बारिश की चेतावनी है। यानी मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश (UP), हिमाचल प्रदेश (HP), उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan) और महाराष्ट्र (Maharashtra) शामिल हैं।

    IMD के मुताबिक 2 और 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरा बिजली गिरने का भी अनुमान है। साथ ही 2 फरवरी को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज (2 फरवरी) मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय तेज रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। तापमान गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अनुमान लगाया था, जो सच साबित होता दिख रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज भीषण कोहरा है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    आपके शहर में कल कितना रहेगा तापमान, जानें

    शहर अधिकतम तापमान (2 फरवरी) न्यूनतम तापमान (2 फरवरी)
    दिल्ली 22°C 09°C
    मुंबई 29°C 24°C
    कोलकाता 27°C 17°C
    चेन्नई 28°C 24°C
    लखनऊ 25°C 14°C
    पटना 24°C 13°C
    रांची 25°C 12°C
    भोपाल 26°C 15°C
    जयपुर 22°C 13°C
    शिमला 17°C 05°C
    नैनीताल 19°C 08°C

    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

    यूपी में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, उनमें प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी शामिल हैं। इन जिलों में 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। IMD के मुताबिक 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

    BIHAR में आज कैसा रहेगा मौसम

    IMD ने बिहार में आज (2 February) को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में 5 फरवरी तक मौसम सामान्य ही रहेगा। हालांकि, सुबह के समय पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, अररिया, सीतामढ़ी और सुपौल में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, आज पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।