• National
  • आज का मौसम 28 जनवरी: बारिश के बाद अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

    आज का मौसम 28 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश ने सर्दी को और तीखा कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच India Meteorological Department ने आज (28 January) के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 28 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश ने सर्दी को और तीखा कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच India Meteorological Department ने आज (28 January) के लिए भी 8 राज्यों में मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD ने कहा है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

    28 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। India Meteorological Department के मुताबिक 28, 29 और 30 जनवरी को एनसीआर में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। 28 जनवरी को तापमान 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि 29 और 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही ठंड में इजाफा होगा। लोगों को ठंड और खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

    यूपी के मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। आज (28 जनवरी) सुबह लखनऊ में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। नोएडा-गाजियाबाद में बारिश का मौसम है। यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है, जिससे रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह 1 फरवरी को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

    IMD के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रभाव भी आ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि आज पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में इसका सर्वाधिक असर होने की संभावना है। कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। 28 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है तथा 29-30 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहेगा। एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी व एक फरवरी को पुनः राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (28 जनवरी) न्यूनतम तापमान (28 जनवरी)
    दिल्ली 18°C 08°C
    मुंबई 28°C 22°C
    कोलकाता 27°C 17°C
    चेन्नई 28°C 23°C
    लखनऊ 18°C 12°C
    पटना 22°C 13°C
    रांची 26°C 13°C
    भोपाल 22°C 11°C
    जयपुर 19°C 09°C
    शिमला 12°C 02°C
    नैनीताल 14°C 06°C

    दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना

    IMD के मुताबिक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम सूखा रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद हालात में बदलाव की उम्मीद है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को, कम दबाव वाले सिस्टम के असर के कारण, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बारिश के अलावा, इस सिस्टम से समुद्र में तेज सतही हवाएं चलने की भी उम्मीद है। बुधवार को दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय इलाकों, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की संभावना है। 29 और 30 जनवरी को भी कोमोरिन सागर क्षेत्र में इसी तरह की हवाएं चलने की संभावना है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।