• National
  • आज का मौसम 6 फरवरी: बारिश-बर्फबारी, 6 राज्यों में मौसम का अलर्ट, दिल्ली से कश्मीर तक जानें वेदर अपडेट

    आज का मौसम 06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है। वहीं,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। IMD के मुताबिक आज (6 फरवरी) को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।

    Delhi-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड के असर में कमी आने लगी है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और इजाफा देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक NCR में मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। एनसीआर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

    यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

    उत्तर प्रदेश मे मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में आज (6 फरवरी) की सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कई जिलों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

    बिहार में आज (6 फरवरी) को घना कोहरा छाया रहेगा। इससे सुबह और रात के समय यातायात पर भी असर पड़ सकता है, वहीं रेल सेवाओं में देरी संभव है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (6 फरवरी) न्यूनतम तापमान (6 फरवरी)
    दिल्ली 23°C 09°C
    मुंबई 33°C 20°C
    कोलकाता 27°C 13°C
    चेन्नई 30°C 21°C
    लखनऊ 24°C 11°C
    पटना 24°C 13°C
    रांची 25°C 10°C
    भोपाल 24°C 13°C
    जयपुर 23°C 12°C
    शिमला 15°C 06°C
    नैनीताल 16°C 06°C

    हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की आंशका है। जबकि 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

    उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 फरवरी) उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है। अगले चार दिनों में हालांकि मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

    Jammu-Kashmir में आज कैसा रहेगा मौसम?

    पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग (IMD) ने 6 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी को दूसरे विक्षोभ के असर से झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। ठंड और बर्फबारी के कारण सड़क यातायात और पर्वतीय मार्गों पर असर पड़ने की आशंका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।