IMD ने पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर भारत आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड कम होगी।
आज कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (7 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (7 फरवरी) |
| दिल्ली | 24°C | 10°C |
| मुंबई | 34°C | 20°C |
| कोलकाता | 28°C | 13°C |
| चेन्नई | 31°C | 21°C |
| लखनऊ | 25°C | 11°C |
| पटना | 24°C | 11°C |
| रांची | 24°C | 10°C |
| भोपाल | 27°C | 10°C |
| जयपुर | 26°C | 14°C |
| शिमला | 18°C | 07°C |
| नैनीताल | 16°C | 06°C |
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में मौसम साफ है, लेकिन सर्दी बरकरार है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरे एनसीआर में हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल, एक्यूआई 250 के आसपास रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, 25 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ’खराब’ श्रेणी में दर्ज होने की बात कही है।
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से राहत
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने से दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाया रहेगा और दिन में शीतलहर चलने से सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से सक्रिय होगा।
यूपी से कश्मीर तक, पूरे देश के मौसम का हाल जानिए
- पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद यूपी के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है। इसके असर से पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान गिरा दिया है और वातावरण में घना कोहरा बनने की स्थिति बनी है।
- उत्तराखंड में 7 और 8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 5–10°C के बीच रह सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, ठंड बनी रहेगी।
- बिहार में दिन में अच्छी धूप खिल रही है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है। हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरे ने लोगों की परेशानियां खड़ी की।
- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभों के असर से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान के सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
- IMD ने हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री के बीच रहा है।
- उत्तराखंड में भी 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 फरवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर में 7 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है। 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।













