• National
  • ‘आत्मविश्वास वह शक्ति, जिसके बल पर सब कुछ संभव’, टैरिफ पर बड़ी राहत मिलने से PM मोदी गदगद

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान होने के साथ ही भारत का बाजार गुलजार हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को एकदम से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान होने के साथ ही भारत का बाजार गुलजार हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को एकदम से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है।

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥’

    18 फीसदी टैरिफ पर सहमति से भारत को बड़ा लाभ होगा। इस समझौते के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने फैसले को सराहा है।

    • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिकी की डील को गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय बताया। उन्होंने लिखा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता फाइनल हो गया है। इससे टैरिफ काफी कम होकर 18 प्रतिशत हो गए हैं, जिससे गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।’
    • भारत-अमेरिका के बीच डील को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि ट्रेड डील 18 प्रतिशत की काफी कम टैरिफ दर पर पक्की हो गई है, जिससे मजबूत व्यापार संबंधों और आपसी विकास का रास्ता साफ हो गया है।’
    • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। उन्होंने लिखा, ‘इस समझौते के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की लीडरशिप को धन्यवाद। हमारे दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को इसका फायदा होगा।’
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।