स्पैम मैसेज पर लगेगी रोक
Airtel ने अपने यूजर्स को फ्रॉड मैसेज से बचाने के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत कंपनी गूगल के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपना एआई पावर्ड सिस्टम लगाएगा। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एयरटेल के नेटवर्क इंटेलिजेंस को गूगल के रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज (RCS) प्लेटफॉर्म और स्पैम फिल्टरिंग के साथ लाया जाएगा, ताकि यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटो/वीडियो और मैसेज रिएक्शन के साथ RCS मैसेजिंग का एक्सपीरियंस मिल सके। साथ ही, यूजर्स को बेहतर प्रोटेक्शन भी मिलेगी, जो स्पैम और डिजिटल फ्रॉड को काफी कम करेगा।
1.5 साल में ब्लॉक किए 290 करोड़ एसएमएस
एयरटेल का दावा है कि उसने पिछले 1.5 सालों में अपने AI पावर्ड टूल्स की मदद से 7,100 करोड़ स्पैम कॉल और 290 करोड़ स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। इससे कंपनी के नेटवर्क पर वित्तीय नुकसान को 68.7% कम किया जा सका। एयरटेल ने बताया है कि कंपनी की इंटेलिजेंस को RCS प्लेटफॉर्म और गूगल के मौजूदा स्पैम प्रोटेक्शन में इंटीग्रेट किया जाएगा। इस तरह एयरटेल मैसेज और कॉल से होने वाले स्पैम को रोकने के कई प्रयासों में लगी हुई है ताकि लोगों को वित्तीय जोखिम से बचाया जा सके।













