• Entertainment
  • आलिया भट्ट का ताना मारने वालों को करारा जवाब, BAFTA रेड कारपेट पर ‘एक्सप्रेशंस’ का बना रहे थे मजाक

    आलिया भट्ट हाल ही लंदन में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। वहां आलिया ने हिंदी में स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया था, लेकिन रेड कार्पेट पर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो एक्सप्रेशंस दिए, उनके कारण एक्ट्रेस की भद भी पिटी। आलिया का खूब मजाक उड़ा।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आलिया भट्ट हाल ही लंदन में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। वहां आलिया ने हिंदी में स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया था, लेकिन रेड कार्पेट पर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो एक्सप्रेशंस दिए, उनके कारण एक्ट्रेस की भद भी पिटी। आलिया का खूब मजाक उड़ा। हाल ही आलिया जब मिलन फैशन वीक के एक इवेंट में शामिल हुईं और यहां BAFTA में हुई उस गड़बड़ के बारे में रिएक्ट किया, जिस पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ताने मारे।

    आलिया भट्ट के साथ क्या हुआ था BAFTA इंटरव्यू में?

    दरअसल, बाफ्टा अवॉर्ड्स में आलिया से एक ऐसी फिल्म का नाम पूछा गया, जिसका प्लॉट ट्विस्ट जबरदस्त हो। कुछ देर सोचने के बाद आलिया ने ‘गॉन गर्ल’ का नाम लिया। फिर इंटरव्यूअर के सवाल पर आलिया ने समझाने की कोशिश की और इस चक्कर में उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशंस दिए कि यूजर्स उनकी आलोचना करने लगे और मजाक उड़ाने लगे।

    आलिया भट्ट ने अजीब एक्सप्रेशंस पर दी सफाई, कही यह बात

    इस बारे में पूछे जाने आलिया भट्ट ने ‘गुच्ची शो’ के दौरान डाइट साब्या को जवाब दिया और समझाया कि पूरी सिचुएशन क्या थी। वह बोलीं, ‘इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है? क्या यह मेरे हावभाव की वजह से है? तो असल हुआ ये था कि मेरे हिसाब से यह (‘गॉन गर्ल’) सबसे बेहतरीन ट्विस्ट है, लेकिन मैंने इस फिल्म को नहीं देखा है। ये कब रिलीज हुई थी? 10 साल पहले? तो मैंने इसे उसके बाद नहीं देखा। तो जब वह उस मोनोलॉग की बात कर रही थीं, तो मैंने कहा कि हां, और मैं अपने दिमाग में दोहरा रही थी कि अरे हां, वो मोनोलॉग, बिल्कुल सही बिल्कुल सही।’

    आलिया बोलीं- मैं प्यारी लड़की हूं, पर कूल हूं

    आलिया ने आगे बताया, ‘फिर उन्होंने फ्लोर साफ करने का जिक्र किया, तो मैंने हां कहा और उस वक्त मैं अतीत में खो गई थी, तो शायद आपने वही देखा। मैं एक कूल लड़की हूं। मैं एक प्यारी लड़की हूं। लेकिन मैं… पूरी तरह से… मतलब मैं… मैं कूल से ज्यादा प्यारी हो सकती हूं। असल में, मुझे नहीं लगता कि मैं कूल हूं। मैं अनकूल लड़की हूं, मेरी बहन ऐसा कहती है।’

    आलिया भट्ट पहले भी इसी तरह कुछ अजीब स्थितियों में फंस चुकी हैं, और सुर्खियों में रहीं:

    • साल 2023 में मेट गाला इवेंट में फोटोग्राफर्स ने आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय बच्चन समझ लिया था। तब एक्ट्रेस ने उस स्थिति को बड़े शांत तरीके से संभाला था।
    • साल 2019 में आलिया भट्ट से तब ब्लंडर हुआ था, जब उन्होंने फिल्म ‘कलंक’ के दौरान को-स्टार वरुण धवन को गलती से रणबीर कपूर बोल दिया था। तब आलिया की शादी रणबीर से नहीं हुई थी, और वह उन्हें डेट कर रही थीं।
    • इसी तरह आलिया साल 2013 में तब निशाने पर आ गई थीं, जब उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में देश के राष्ट्रपति का गलत नाम बताया था। तब आलिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को भात का राष्ट्रपति बता दिया था। इसके बाद से आलिया का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने लगा था।

    इन 2 फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट

    प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट अब ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। इससे पहले वह 2024 में आई फिल्म ‘जिगरा’ में दिखी थीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।