• International
  • इजरायल-ईरान के विमानों की पहली डॉग फाइट, तेहरान के आसमान में भिड़े, IDF के F-35 ने गिराया ईरानी YAK-130 जेट

    तेल अवीव: इजरायली फोर्स (IDF) ने ईरान के लड़ाकू विमान YAK-130 को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने बताया है कि शनिवार को शुरू हुए युद्ध की पहली फाइटर जेट डॉग फाइट में उनके F-35I ने ईरानी YAK-130 को मार गिराया। आईडीएफ ने इसे अपनी एयरफोर्स और जेट के लिए बड़ी कामयाबी बताया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: इजरायली फोर्स (IDF) ने ईरान के लड़ाकू विमान YAK-130 को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने बताया है कि शनिवार को शुरू हुए युद्ध की पहली फाइटर जेट डॉग फाइट में उनके F-35I ने ईरानी YAK-130 को मार गिराया। आईडीएफ ने इसे अपनी एयरफोर्स और जेट के लिए बड़ी कामयाबी बताया है। इजरायल ने कहा है कि यह पहला मौका है, जब F-35 ‘अडीर’ फाइटर जेट ने किसी इंसान वाले एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया है।

    अमेरिकन डिफेंस और एयरोस्पेस बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन का F-35 दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट में गिना जाता है। इजरायल लंबे समय से इसका इस्तेमाल कर रहा है। वहीं रूस से ईरान को मिले YAK-130 एक सबसोनिक दो-सीट वाला एडवांस्ड जेट ट्रेनर और हल्का कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे असल में याकोवलेव और एर्मैची ने बनाया था।

    ईरान में लगातार बमबारी

    ईरान में बुधवार को लगातार पांचवें दिन इजरायल और अमेरिका के हमले जारी हैं। ईरान की राजधानी तेहरान और दूसरे शहरों में धमाके सुने गए हैं।ईरान ने मिसाइल से जवाबी हमले किए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि ईरान की ओर से होने वाले मिसाइलों के हमले रोकने के लिए उसने एयर डिफेंस को एक्टिवेट कर दिया गया है।

    ईरान, इजरायल समेत पूरे पश्चिम एशिया को हिला देने वाली इस लड़ाई की शुरुआत शनिवार सुबह हुई है, जब ईरान पर अमेरिका-इजरायल का हमला हुआ। इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है और दूसरे कई बड़े नेताओं की भी हत्या कर दी गई है। ईरान में सैकड़ों बच्चों समेत एक हजार से ज्यादा लोग इस जंग में मारे गए हैं।

    लंबा खिंच सकता है युद्ध

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध एक महीने या उससे ज्यादा समय तक चल सकता है। दूसरी ओर इजरायल ने लेबनान में भी हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह लेबनानी गुट हिजबुल्लाह के खिलाफ अटैक कर रहा है। इजरायल ने जमीन पर भी लेबनान में ईरान समर्थक हिजबुल्लाह गुट के खिलाफ हमले किए हैं।

    इजरायली सेना ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरानी शासन के बासिज और इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर पर कई हमले किए। IDF ने कहा कि टारगेट किए गए कमांड सेंटर का इस्तेमाल ईरानी शासन ने पूरे ईरान में कंट्रोल बनाए रखने के लिए किया था। ऐसे में इसे तबाह कर दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।