इस वीडियो में रुपाली गांगुली का किरदार ‘अनुपमा’ डायलॉग मारता है, ‘मारूंगी। तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी। तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी। गिरा-गिराकर मारूंगी। दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी। भगा-भगाकर मारूंगी। जूता भिगोकर मारूंगी। सैंडिल तोड़कर मारूंगी। सारी लिहाज छोड़कर मारूंगी। दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी। और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस किस हड्डी पर किस किस चोट पर ध्यान दूं।’
‘अनुपमा’ का वायरल वीडियो
रुपाली की हो रही है तारीफ
इस डायलॉग को बोलने के लिए रुपाली गांगुली की जमकर तारीफ हो रही है, उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। एक ने कहा, ‘उनका ओहरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।’ दूसरे ने कहा, ‘इस डायलॉग को बोलने के लिए बहुत एनर्जी लगती है। सेम एनर्जी और परफेक्ट एक्सप्रेशंस के साथ इतना लंबा डायलॉग बोलना आसान नहीं है। आपको सलाम है रुपाली मैम।’
फैन ने पूछा सवाल
एक और फैन ने कहा, ‘रुपाली गांगुली क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। आपने पूरे एपिसोड पर अपना दबदबा बना लिया। मैं सच में जानना चाहती हूं कि इतने गहरे सीन को इतने भावपूर्ण तरीके से, आवाज के उतार-चढ़ाव और भारी-भरकम डायलॉग के साथ करने के बाद आपको कितनी थकान महसूस होती होगी। अगले शॉट के लिए एनर्जी वापस पाने में कितना समय लगता होगा?’
रुपाली ने दिया जवाब
इस पर रुपाली ने उस फैन को जवाब दिया, ‘ये सीन सच में एक के बाद एक, दो अलग-अलग यूनिटों में लगभग एक साथ शूट किए जाते हैं… ये सोचना का समय ही कहां है कि मैं थकी हुई हूं या नहीं… बस काम करते जाओ… राइटर, एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमेटोग्राफर और को-डायरेक्टर बहुत मदद करते हैं। ये टीम वर्क है… जब वो लोग नहीं थकते तो मैं कैसे थक जाऊं?’
टीआरपी में लुढ़का था ‘अनुपमा’ शो
टीआरपी की बात करें तो ‘अनुपमा’ को झटका लगा था। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नंबर वन पर था और दूसरे नंबर पर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ था। रुपाली के शो तीसरे पायदान पर था।













