• National
  • इस साल ने कई उपलब्धियों से देश को जोड़ा, 2025 के आखिरी ‘मन की बात’ में क्या बोले पीएम मोदी

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ के 129वें एपिसोड को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल ने कई उपलब्धियों से देश को जोड़ा। बता


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ के 129वें एपिसोड को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल ने कई उपलब्धियों से देश को जोड़ा। बता दें कि ये 2025 के मन की बात कार्यक्रम का आखिरी एपिसोड है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।

    भारत में चीतों की संख्या हुई 30 से ज्यादा

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने साइंस और स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं। भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज्यादा हो गई है।

    महाकुंभ ने सबको गर्व से भर दिया

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

    स्वदेशी के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया है। लोग सिर्फ भारतीय की मेहनत से बने सामान खरीद रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।

    500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर

    बता दें कि मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।