इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इजरायल के हाइफा बंदरगाह पर ईरानी मिसाइलें आकर गिरी हैं। इसमें हाइफा बंदरगाह को काफी नुकसान पहुंचा है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अभी एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि “कुछ देर पहले, IDF ने ईरान से इजरायल के इलाके की ओर दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है।”
इजरायली लोगों से की गई यह अपील
इसमें लोगों से कहा गया है कि वे होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें। “इस समय, इजरायली एयर फोर्स खतरे को रोकने और जहां जरूरी हो वहां हमला करने के लिए काम कर रही है ताकि खतरा खत्म हो सके। उन्होंने कहा, “डिफेंस पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है, और इसलिए यह जरूरी है कि लोग होम फ्रंट कमांड की गाइडलाइंस का पालन करते रहें।”
बहरीन में ईरान का हमला
बहरीन की राजधानी मनामा में धमाकों की आवाज सुनी गई है। यहीं पर अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय है। यह तब हुआ जब बहरीन के गृह मंत्रालय ने X पर कई अलर्ट में कहा कि इमरजेंसी सायरन बजाए गए हैं। इसने लोगों से शांत रहने और सबसे पास की सुरक्षित जगह पर जाने की भी अपील की।
कतर पर भी ईरान ने दागी मिसाइलें
कतर में अमेरिका से मध्य पूर्व में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा स्थित है। ईरान ने इस सैन्य अड्डे को लक्षित कर कई मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, कतर ने बताया है कि उसने अधिकतर ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें जमीन पर भारी तबाही नजर आ रही है। लेकिन, इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि होना बाकी है।
यूएई और कुवैत ने भी ईरानी हमले की पुष्टि की
यूएई और कुवैत ने भी ईरान के मिसाइल हमले की जानकारी दी है। हालांकि, ईरानी हमले के कुछ ज्यादा नुकसान होने की खबर नहीं है। ईरान उन सभी देशों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।













