• International
  • ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी और बच्चों के बारे में कितना जानते हैं आप?

    तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में मौत हो गई। खामेनेई 86 साल के थे। ईरान में उनके उत्तराधिकारी की तलाश भी की जा रही थी। इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं। हालांकि, सवाल उठता है कि इजरायल और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में मौत हो गई। खामेनेई 86 साल के थे। ईरान में उनके उत्तराधिकारी की तलाश भी की जा रही थी। इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं। हालांकि, सवाल उठता है कि इजरायल और अमेरिका हमले में खामेनेई की मौत के बाद उनके परिवार में अब कौन-कौन बचा है। खामेनेई की पत्नी और बच्चे कौन हैं और अब वे कहां हैं। क्या अमेरिका और इजरायल खामेनेई के परिवार के दूसरे सदस्यों को भी निशाना बना सकता है।

    अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार में कौन-कौन है?

    अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। उन्हें शायद ही कभी अपनी पत्नी के साथ देखा गया। वे अपने बच्चों से भी दूरी बनाकर रखते थे और सार्वजनिक जीवन में उनके साथ मंच साझा नहीं करते थे। उनके बच्चों में एक-दो को छोड़कर कोई भी राजनीति में नहीं आया है। हालांकि, खामेनेई के एक बच्चे को उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा गया, लेकिन अभी ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

    खामेनेई की पत्नी कौन थी?

    अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह था। वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। खामेनेई की पत्नी का जन्म 1947 में एक जाने-माने व्यापारी परिवार में हुआ था। उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई से 1964 में उनसे शादी की। खामेनेई के ससुर मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बघेरजादेह की गिनती ईरान के सफल बिजनेसमैन के तौर पर की जाती है। खामेनेई की पत्नी तब भी उनके साथ रहीं, जब ईरान इस्लामिक क्रांति के दौरान उथल-पुथल से गुजर रहा था। इस दौरान खामेनेई पर कई मुसीबतें भी आईं, लेकिन वह चट्टान की तरह उनके साथ डटी रहीं।

    अयातुल्ला अली खामेनेई के बच्चे

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। खामेनेई के बेटों के नाम मुस्तफा, मोजतबा, मसूद, और मेसम हैं। वहीं, बेटियों के नाम बोशरा और होदा है। इनमें मोजतबा खामेनेई को अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा गया। कई पॉलिटिकल एनालिस्ट ने मोजेतेबा को पर्दे के पीछे एक ताकतवर शख्स के रूप में पहचाना। मोजेतेबा की शादी ईरान के जाने-माने पॉलिटिशियन घोलम-अली हद्दाद-अदेल की बेटी से हुई है। उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड और सीनियर मौलवियों से काफी करीबी है।

    खामेनेई के भाई और बहनों को जानें

    हालांकि, अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अलीरेज़ा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि मोजेतेबा भी इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए हैं। खामेनेई के एक और बेटे, मसूद खामेनेई ने भी एक राजनीतिक परिवार में शादी की है। लेकिन, उन्होंने खुद को लो प्रोफाइल बनाए रखा है। खामेनेई के तीन भाई भी थे, जिनमें मोहम्मद और हादी शामिल हैं, और चार बहनें थीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।