• International
  • ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में भारी हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को लगाई आग, 8 की मौत

    इस्लामाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद पाकिस्तान में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। कराची में भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया है। मौके से आए वीडियो में दिख रहा है कि खामेनेई की मौत और ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के विरोध में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद पाकिस्तान में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। कराची में भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया है। मौके से आए वीडियो में दिख रहा है कि खामेनेई की मौत और ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के विरोध में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची की सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ ने माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दूतावास के प्रवेश द्वार के पास तोड़फोड़ की और गार्ड हाउस में आग लगा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास के बाहर धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

    आपको बता दें कि इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इराक से लेकर भारत में भी खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं ईराक में भी अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है। इराक में अमेरिकी दूतावास को तोड़ने वाली मशीनों को जब्त किया गया है। प्रदर्शनकारी मशीन लेकर दूतावास को तोड़ने पहुंचे थे।

    पाकिस्तान और इराक में हिंसक प्रदर्शन
    ईरान पर हमले के साथ ही अमेरिकी मिशन ने कराची सहित पूरे पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। 1 मार्च यानि आज के लिए सभी नियमित और आपातकालीन नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के समर्थन में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने कराची में अमेरिकन कॉन्सुलेट के एंट्री गेट पर पर तोड़-फोड़ की और आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल हुए हैं। गोली चलने की भी जानकारी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया है। रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने दूतावास की सुरक्षा के लिए हवाई फायरिंग भी की।

    चश्मदीदों ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना और स्थानीय सिक्योरिटी फोर्स ने अशांति को रोकने के लिए फायरिंग की है। अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक आठ प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, जबकि इस अफरा-तफरी में US दूतावास के तीन स्टाफ घायल हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के अलावा इराक की राजधानी बगदाद में भी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास की ओर कूच करने की कोशिश की है। पूरे मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया के मुस्लिम बहुल इलाकों में अमेरिका विरोधी लहर देखी जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।