• International
  • उस्मान हादी के हत्यारे भारत भाग गए, बांग्लादेश पुलिस का नया दावा, कहा- मेघालय में दो संदिग्ध गिरफ्तार

    ढाका: बांग्लादेश की ढाका मेट्रोपॉलिट पुलिस (DMP) ने दावा किया है कि उस्मान हादी के हमलावर भारत भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध मैमनसिंह के हलुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही पुलिस ने बताया था कि उन्हें हमलावरों की सटीक लोकेशन के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश की ढाका मेट्रोपॉलिट पुलिस (DMP) ने दावा किया है कि उस्मान हादी के हमलावर भारत भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध मैमनसिंह के हलुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही पुलिस ने बताया था कि उन्हें हमलावरों की सटीक लोकेशन के बारे में पता नहीं है। उस्मान हादी इंकलाब मंच के संयोजक और मुख्य प्रवक्ता थे। वह अपने भारत विरोधी बयानबाजी के लिए भी कुख्यात थे।

    ढाका पुलिस ने क्या बताया

    DMP मीडिया सेंटर में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, ढाका के एडिशनल कमिश्नर एसएन नज़रुल इस्लाम ने कहा कि संदिग्ध, फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख स्थानीय साथियों की मदद से मेघालय में घुसे हैं। उन्होंने दावा किया, “हमारी जानकारी के अनुसार, संदिग्ध हलुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुए। बॉर्डर पार करने के बाद, उन्हें शुरू में पूर्ति नाम के एक व्यक्ति ने रिसीव किया। बाद में, सामी नाम के एक टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर पहुंचाया।”

    भारत में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी का दावा

    उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को अनौपचारिक रिपोर्ट मिली हैं कि भागने में मदद करने वाले दो व्यक्तियों, पूर्ति और सामी को भारत में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश सरकार संदिग्धों को वापस लाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हम उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण सुनिश्चित करने के लिए औपचारिक और अनौपचारिक दोनों चैनलों के माध्यम से भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।