• Entertainment
  • ऋषि कपूर की बेटी ने दिखाया अपनी शादी का वीडियो, भाई रणबीर का हाथ थामे वरमाला के लिए आईं रिद्धिमा, पीछे थीं बुआ

    नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 2006 की उनकी शादी का वीडियो है, जिस रात वे पवित्र बंधन में बंधे थे। इस वीडियो में कपूर परिवार के कई लोग दिखाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 2006 की उनकी शादी का वीडियो है, जिस रात वे पवित्र बंधन में बंधे थे। इस वीडियो में कपूर परिवार के कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ, इसमें अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा भी थी, जो पीछे चल रही थीं।

    वीडियो में ऋषि कपूर भरत का हाथ पकड़कर उन्हें वरमाला के लिए मंच तक ले जाते हुए दिख रहे हैं। रिद्धिमा को उनके भाई रणबीर कपूर स्टेज पर लेकर आए। उन्होंने अपने खास दिन के लिए नारंगी-लाल लहंगा पहना था और भरत ने क्रीम रंग की शेरवानी पर सेहरा पहना था।

    रिद्धिमा कपूर ने दिखाया शादी का वीडियो

    रिद्धिमा ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘बीस साल पहले, मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ थामकर मुझे अपने प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ एक नए जीवन में भेजा था। आज मेरे पास जो कुछ भी है, उसकी शुरुआत उन्हीं से हुई है। भरत, तुममें मुझे एक ऐसा साथी मिला है जो हर मौसम में मेरे साथ खड़ा रहा है – मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारा जीवन एक साथ थामे हुए। हमारी इस यात्रा को इतना सार्थक और हमारे घर को इतना प्यार से भरने के लिए धन्यवाद।’

    दीया मिर्जा और फराह खान ने लुटाया प्यार

    उन्होंने आगे लिखा, ‘इतने साल के बाद भी, हमने साथ मिलकर जो जीवन बनाया है, वह आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान लाता है। प्यार, विकास और साथ के 20 साल। आज भी हर दिन तुम्हें ही चुनती हूं। हमारी सालगिरह मुबारक हो 25/01/06।’ कई सारे लोगों ने रिद्धिमा पर प्यार लुटाया है। दीया मिर्जा ने लिखा- सालगिरह मुबारक। फराह खान और महीप कपूर ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दीं। एक फॉलोअर ने लिखा- आप दोनों को जीवन भर खुशियां, प्यार और साथ मिले… सालगिरह मुबारक। एक ने लिखा- बधाई हो, ढेर सारी शुभकामनाएं, सालगिरह मुबारक।

    रिद्धिमा और भरत की बेटी समारा

    रिद्धिमा और भरत की एक बेटी भी है जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा रियलिटी वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में शालिनी पासी, नीलम, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा खान के साथ नजर आ चुकी हैं। वह अपनी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ अपनी पहली फिल्म पर भी काम कर रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।