आमिर खान प्रोडक्शंस ने 15 जनवरी 2026 को ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। दोनों बर्फबारी में कड़ाके की ठंड के बीच आइसक्रीम खा रहे हैं। दोनों के बीच रोमांस की आग भी दिख रही है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘जिंदगी की उथल-पुथल में, प्यार तुम्हें ढूंढ लेगा… एक दिन।’
‘एक दिन’ फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर
‘एक दिन’ के डायेक्टर से प्रोड्यूसर तक, सब जानिए
इसके डायेरक्टर सुनील पांडे हैं। कहानी स्नेहा देसाई और स्पनंद मिश्रा ने लिखी है। प्रोड्यूसर मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। म्यूजिक राम संपत का है। लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर्स में श्रेयस खेडेकर के साथ जुनैद खान भी हैं।
थाई मूवी की रीमेक है फिल्म!
एक यूजर ने ग्रूक से पूछा कि क्या ये फिल्म रीमेक है? तो जवाब मिला, ‘यह 2016 की थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है, जिसे हिंदी में भी इसी नाम से रिलीज किया जा रहा है।
‘एक दिन’ की रिलीज डेट
मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।
जुनैद खान की तीसरी फिल्म
जुनैद ने साल 2024 में ‘महाराज’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद 2025 में उनकी ‘लवयापा’ रिलीज हुई, जिसमें खुशी कपूर नजर आईं। अब ये उनकी तीसरी फिल्म है। पहले इसका नाम ‘मेरे रहो’ रखा गया था।
साई पल्लवी की दूसरी हिंदी फिल्म
साई पल्लवी साउथ की एक्ट्रेस हैं। वो रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ‘एक दिन’ उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी।














