वेनेजुएला के पास करीब 300 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार है। इस देश के नेचुरल रिसोर्सेज की वैल्यू करीब 15 ट्रिलियन डॉलर है। इसी तरह ग्रीनलैंड के पास करीब 1.5 मिलियन मीट्रिक टन रेयर अर्थ मेटल्स का भंडार है। इसमें आयरन ओर, ग्रेफाइट, जिंक, कॉपर और गोल्ड शामिल है। साथ ही ग्रीनलैंड के समुद्र में तेल और गैस भंडार होने का भी अनुमान है। एक अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है।
अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर ईयू और यूके कर गए गलती! भारत ने कर दिया बड़ा खेल
सबसे बड़ी इकॉनमी
इन दोनों को मिला लिया जाए तो अमेरिका को 20 ट्रिलियन डॉलर के नेचुरल रिसोर्सेज मिल सकते हैं। यह भारत की जीडीपी के करीब पांच गुना है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत की इकॉनमी करीब 4.13 ट्रिलियन डॉलर की है। साथ ही यह आंकड़ा अमेरिका की जीडीपी का करीब 66 फीसदी है। अमेरिका अभी 30.62 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। चीन 19.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे और जर्मनी 5.01 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है।













