24 साल का लड़का पूरी टीम पर भारी
टॉम ब्लॉमफील्ड ने अपने कमेंट में दावा किया है कि एक युवा प्रोफेशनल का काम एक्सचेंर के पूरे वर्कफोर्स (टीम) से बेहतर है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह क्लॉड एआई का इस्तेमाल करता है। खास बात तो यह है कि इस युवा ने पिछले मंगलवार को ही क्लॉउ एआई सीखा था। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा कि पूरे एक्सेंचर वर्कफोर्स को एक 24 साल का लड़का मात देने वाला है, जिसने पिछले मंगलवार को क्लॉड कोड सीखा।
सिर्फ एक कंपनी को ही क्यों किया शामिल
टॉम के पोस्ट करते ही उस पर एक के बाद रिप्लाई आने लगें। उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए सबने एक सवाल उठाया है कि यह दावा सिर्फ एक कंपनी के लिए ही क्यों किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि यही लॉजिक सभी इंडस्ट्रीज के कंसल्टेंट्स, वकीलों, इंजीनियरों, बैंकर्स, अकाउंटेंट्स और मैनेजर्स पर भी लागू हो सकता है। ब्लॉमफील्ड ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह ट्वीट उतना असरदार और मजेदार नहीं होता। उनका यह रिप्लाई दिखा रहा है कि उन्होंने केवल मजे के लिए ट्वीट किया है।
हालांकि, ऐसा नहीं है। यह बात आम तौर पर कही गई है। फरवरी 2026 में, एंथ्रोपिक के अधिकारियों ने माना कि AI अब ऑर्गनाइजेशन के अंदर ज्यादातर कोडिंग का काम संभालता है, जिससे यह बदल रहा है कि इंजीनियर अपना समय कैसे बिताते हैं और कंपनी हायरिंग के बारे में क्या सोचती है। इससे यह साफ हो रहा है कि आगे आने वाले समय में कोडिंग का काम पूरी तरह से एआई संभाल लेगी।














