• Entertainment
  • एक्टर मोहनलाल की मां का 90 की उम्र में निधन, स्ट्रोक के कारण बोल नहीं पाती थीं, आंखों से होती थी बात

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी की मां संतकुमारी का 30 दिसंबर को केरल के कोच्चि में निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। उनके जाने से अभिनेता सदमे में हैं। क्योंकि वह उन्हें बेहद प्यार करते थे। उनके बारे में अक्सर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी की मां संतकुमारी का 30 दिसंबर को केरल के कोच्चि में निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। उनके जाने से अभिनेता सदमे में हैं। क्योंकि वह उन्हें बेहद प्यार करते थे। उनके बारे में अक्सर बातें करते थे।

    ‘दृश्यम 3’ एक्टर मोहनलाल की मां का देहांत एलामाक्कारा स्थित उनके घर पर हुआ है। वह कुछ समय से बीमार थीं और अमृता अस्पताल में भर्ती थीं, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टर्स ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि संतकुमारी का अंतिम संस्कार 31 दिसंबर को होगा। स्ट्रोक के बाद उनका इलाज चल रहा था।

    मोहनलाल अपनी मां के बेहद करीब थे

    अभिनेता अपनी सभी उपलब्धियों का क्रेडिट अपनी मां को ही देते थे। वह अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी उनके प्रति अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करते थे। लेकिन अब उन्होंने उनको खो दिया। मदर्स डे पर ब्लॉग में लिखा था कि वह दुनिया में कहीं भी हों, अपनी मां से बात करेंगे। मोहनलाल के धर्मार्थ संस्थान, विश्वासशांति फाउंडेशन का नाम उनके माता-पिता के नाम पर रखा गया है।

    मोहनलाल के पिता और बड़े भाई का निधन

    दरअसल, अभिनेता के पिता विश्वनाथन नायक का निधन पहले ही गया था और बड़े भाई प्यारे लाल भी इस दुनिया को 25 साल पहले अलविदा कह चुके हैं। मां के लिए दो साल पहले एक्टर ने पोस्ट लिखा था कि उनकी मां बोल नहीं सकती थीं इसलिए आंखों के जरिए बाते करते थे। उनकी आंखों में प्यार और स्नेह महसूस करते थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।