• Entertainment
  • एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का कैंसर से निधन, ‘रेड्डी’ में बनीं सलमान की मां, ‘तस्करी’ में भी आईं नजर

    बॉलीवुड से एक बड़ी दुखभरी खबर आई है। मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशमुख का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म ‘रेड्डी’ में सलमान खान की मां का रोल निभाया था। हाल ही वह इमरान हाशमी स्टारर नीरज पांडे की सीरीज ‘तस्करी’ में भी नजर आई थीं। प्रवीणा देशपांडे का बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड से एक बड़ी दुखभरी खबर आई है। मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशमुख का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म ‘रेड्डी’ में सलमान खान की मां का रोल निभाया था। हाल ही वह इमरान हाशमी स्टारर नीरज पांडे की सीरीज ‘तस्करी’ में भी नजर आई थीं। प्रवीणा देशपांडे का बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी नाम था। उनके निधन से दोनों फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, और शोक की लहर दौड़ गई है। प्रवीणा ने 60 साल की उम्र में 17 फरवरी को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

    प्रवीणा देशपांडे के निधन की खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। दिवंगत एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार ने लिखा, ‘अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि श्रीमती प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे होगा। स्थान: हिंदू श्मशान घाट, चकाला पारसीवाड़ा, अंधेरी वेस्ट।’ साथ में प्रवीणा के परिवार के सदस्यों के नाम लिखे हैं। प्रवीणा का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को ही मुंबई में कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि प्रवीणा देशपांडे साल 2019 से मल्टीपल मायलोमा (multiple myeloma) से जूझ रही थीं, जो एक किस्म का ब्लड कैंसर है। इस दौरान उनकी बुरी हालत हो गई थी। कीमोथैरेपी के कारण प्रवीणा की स्किन पर दाने होने लगे थे और कमर में भी काफी दर्द रहता था। साथ ही उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी किया गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।