• Crime
  • एपस्टीन फाइल्स पर गवाही देते हुइ भड़कीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी, जानें क्या है मामला

    अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की दी गई गवाही का वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वह वीडियो में बेहद नाराज होती दिख रही हैं जब उन्हें बताया जाता है कि उनकी डिपोजिशन से जुड़ी एक तस्वीर लीक हो गई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की दी गई गवाही का वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वह वीडियो में बेहद नाराज होती दिख रही हैं जब उन्हें बताया जाता है कि उनकी डिपोजिशन से जुड़ी एक तस्वीर लीक हो गई है। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो वह गवाही खत्म कर देंगी।

    यह वीडियो हाउस ओवरसाइट कमेटी की ओर से जारी किया गया है। इसमें कई घंटों तक चली पूछताछ दिखाई गई है। जिसमें हिलेरी क्लिंटन और उनके पति पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अलग-अलग बैठकर बयान दिए। दोनों ने कुख्यात यौन तस्कर अपराधी जेफरी एपस्टीन के अपराधों की पहले से जानकारी होने से इनकार किया है।

    गवाही के दौरान नाराजगी

    वीडियो में हिलेरी क्लिंटन कहती सुनाई देती हैं, “आई एम डन विद दिस। अगर आप लोग ऐसा कर रहे हैं, तो मैं यहां खत्म करती हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर चाहे तो उन्हें कंटेप्ट में रखा जा सकता है। यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब उन्हें बताया गया कि उनकी डिपोजिशन की एक तस्वीर सार्वजनिक हो गई है।

    एपस्टीन केस और क्लिंटन परिवार

    जेफ्री एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में गिरफ्तारी के बाद जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया। हालांकि हिलेरी और बिल क्लिंटन पर एपस्टीन के पीड़ितों ने कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है लेकिन जांच फाइलों में बिल क्लिंटन का नाम और कुछ तस्वीरें शामिल होने से राजनीतिक विवाद बढ़ा है।

    जांच और राजनीतिक असर

    हाउस ओवरसाइट कमेटी द्वारा जारी इस वीडियो के बाद मामले ने फिर से राजनीतिक रंग ले लिया है। रिपब्लिकन सांसदों ने इस मामले में और पारदर्शिता की मांग की है जबकि डेमोक्रेटिक खेमे का कहना है कि क्लिंटन दंपति ने जांच में पूरा सहयोग किया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अमेरिकी राजनीति में और बहस तेज होने की संभावना है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।