अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अगले दिन यानी शुक्रवार को रिपब्लिकन के नेतृत्व वाली हाउस ओवरसाइट कमेटी के सवालों का जवाब देंगे, जिसमें एपस्टीन के साथ उनके संबंधों के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि 2019 में न्यूयॉर्क जेल की कोठरी में ट्रायल का इंतजार करते हुए जेफरी एपस्टीन की मौत हो गई थी।
‘विरोधियों पर हो रहा एपस्टीन फाइल्स का इस्तेमाल’
क्लिंटन ने शुरू में पैनल की जांच में गवाही देने के आदेश देने वाले समन को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन हाउस रिपब्लिकन की ओर से कांग्रेस की अवमानना करने की धमकी के बाद ‘डेमोक्रेटिक पावरफुल कपल’ सहमत हो गया। डेमोक्रेट्स का कहना है कि जांच का इस्तेमाल रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप खुद एपस्टीन के पूर्व सहयोगी थे, लेकिन उन्हें गवाही देने के लिए नहीं बुलाया गया।
- ट्रंप और बिल क्लिंटन, दोनों हाल ही में जारी हुए एपस्टीन से जुड़े सरकारी डॉक्यूमेंट्स में खास तौर पर शामिल हैं, लेकिन दोनों ने कहा है कि उन्होंने 2008 में फ्लोरिडा में यौन अपराधी के तौर पर एपस्टीन को दोषी ठहराए जाने से पहले नाता तोड़ लिया था। सिर्फ फाइलों में नाम होना जुर्म करने का सबूत नहीं है।
- क्लिंटन ने अपने बयान पब्लिक करने की मांग की, लेकिन कमेटी ने बंद दरवाजों के पीछे उनसे पूछताछ करने पर जोर दिया, बिल क्लिंटन ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे ‘पूरी तरह से पॉलिटिक्स’ और ‘कंगारू कोर्ट’ जैसा बताया।
- 78 साल की हिलेरी क्लिंटन ने पिछले हफ्ते BBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके और उनके पति के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मैक्सवेल से कुछ मौकों पर मिलीं, लेकिन एपस्टीन के साथ उनकी कभी कोई मतलब की बातचीत नहीं हुई।
- बिल क्लिंटन ने माना है कि 2000 के दशक की शुरुआत में क्लिंटन फाउंडेशन से जुड़े मानवीय कामों के लिए वह कई बार एपस्टीन के प्लेन में गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कभी एपस्टीन के प्राइवेट कैरिबियन आइलैंड पर नहीं गए।














