• Business
  • एलन मस्क को पीछे छोड़ यह युवती बनी दुनिया की सबसे अमीर शख्स! लेकिन अमीरी में एक शर्त है शामिल

    नई दिल्ली: टेस्ला के मालिक और अमेरिकी कारोबार एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे! यह खबर आपको चौंका सकती है। इंग्लैंड के शहर नॉटिंघम की रहने वाली सोफी डाउनिंग ( Sophie Downing ) नाम की एक 29 साल की बिजनेस ओनर एक लोकल कॉफी शॉप के बिल के हिसाब से इतिहास की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टेस्ला के मालिक और अमेरिकी कारोबार एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे! यह खबर आपको चौंका सकती है। इंग्लैंड के शहर नॉटिंघम की रहने वाली सोफी डाउनिंग ( Sophie Downing ) नाम की एक 29 साल की बिजनेस ओनर एक लोकल कॉफी शॉप के बिल के हिसाब से इतिहास की सबसे अमीर इंसान बन गई हैं। लेकिन इस अमीरी की एक शर्त है- ये पैसा सिर्फ 200 Degrees Coffee पर ही खर्च किया जा सकता है।

    यह अनोखी कहानी क्रिसमस के एक तोहफे से शुरू हुई। सोफी को एक वाउचर मिला, जिसे वो कॉफी शॉप के लिए 10 पाउंड का समझ रही थीं। लेकिन जब उन्होंने पिछले हफ्ते एक माचा लाते (Matcha Latte) खरीदने की कोशिश की, तो मशीन में एक चौंकाने वाली राशि 63 क्वाड्रिलियन (63 के बाद 15 शून्य) पाउंड से भी ज्यादा दिखाई दी। सोचिए, दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क से भी ज्यादा अमीर! यह राशि एलन मस्क की कुल संपत्ति से करीब 1,00,000 गुना और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के कुल मूल्य से 670 गुना ज्यादा है। फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति करीब 852 अरब डॉलर है।
    एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?

    कॉफी वाउचर ने बनाया ‘क्वाड्रिलियन’ लेडी

    सोफी ने पहली बार 12 फरवरी को फ्लाइंग हॉर्स वॉक वाली ब्रांच में इस कार्ड का इस्तेमाल किया। जब स्क्रीन पर बैलेंस दिखाई दिया, तो वहां कॉफी बनाने वाला शख्स हैरान रह गया। सोफी ने बताया, ‘उसका चेहरा देखने लायक था, जैसे पूछ रहा हो कि ये क्या है?’ 17 फरवरी को जब वो दोबारा कुछ खरीदने गईं, तो उन्होंने देखा कि बैलेंस अभी भी क्वाड्रिलियन में ही था। 200 Degrees कॉफी की तरफ से इस गड़बड़ का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। सोफी को लगता है कि शायद स्कैनिंग में कोई गलती हुई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गलत बारकोड स्कैन हो गया, जिसकी वजह से यह अविश्वसनीय बैलेंस बन गया।

    खर्च करने का क्या है प्लान?

    इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद सोफी इसे पूरा खर्च करने का कोई इरादा नहीं रखतीं। उन्होंने मजाक में कहा, ‘मैं चाहूं तो दुकान का सारा सामान खरीद सकती हूं, लेकिन मैं हद पार नहीं करना चाहती। अगर यह कोई और गिफ्ट कार्ड होता तो ज्यादा अच्छा होता।’

    कागजों पर सबसे अमीर

    सोफी के पास यह रकम असल में कैश नहीं है, लेकिन यह आज के डिजिटल सिस्टम की अजीब बातों को दिखाती है। बारकोड, स्कैनिंग की गलतियां और सॉफ्टवेयर की गड़बड़ कभी-कभी ऐसी संख्याएं बना सकती हैं जो असलियत में संभव नहीं हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक दुर्लभ लेकिन दिलचस्प उदाहरण है कि कैसे टेक्नोलॉजी अजीब नतीजे दे सकती है। कागजों पर सोफी आज किसी भी इंसान से कहीं ज्यादा अमीर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।