• National
  • एसआईआर : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल के साथ ही अंडमान निकोबार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 95 लाख नाम हटे

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार में लगभग 95 लाख मतदाताओं के नाम मंगलवार को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में नहीं मिले। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 3.10 लाख मतदाताओं में से 64,000 मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं थे। इसी तरह केरल में भी 2.78 करोड़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 23, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार में लगभग 95 लाख मतदाताओं के नाम मंगलवार को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में नहीं मिले। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 3.10 लाख मतदाताओं में से 64,000 मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं थे। इसी तरह केरल में भी 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख लोगों के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए।

    छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ वोटर के नाम हटे

    छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,79,043 मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर पंजीकृत पाए गए हैं जो कुल मतदाताओं का लगभग एक प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसआईआर के गणना चरण (जो चार नवंबर से 18 दिसंबर तक चला) के मुख्य नतीजे जारी किए।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष 27 अक्टूबर तक राज्य में 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 (लगभग 87 प्रतिशत) ने 18 दिसंबर तक अपने गणना प्रपत्र जमा कराए हैं, जो एसआईआर के पहले चरण में व्यापक सहभागिता को दर्शाता है।

    मध्य प्रदेश से 5.74 करोड़ लोगों के नाम कटे

    मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख लोगों के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए। अंतिम मतदाता सूचियां 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएंगी। जिन लोगों का नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिया गया है, वे अब भी अपना नाम इसमें शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और मतदाता पंजीकरण अधिकारी अंतिम निर्णय लेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।