• National
  • ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में साइबर फ्रॉड, सरकार ने ब्लॉक कर दिया Wingo App

    नई दिल्ली: गेमिंग ऐप की आड़ में लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने के आरोप में सरकार ने विंजो ऐप को ब्लॉक कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से यूजर के फोन से लोगों को फर्जी एसएमएस भेजकर उनसे पैसा वसूला जा रहा था। जब इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय तक भी पहुंची। इसके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गेमिंग ऐप की आड़ में लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने के आरोप में सरकार ने विंजो ऐप को ब्लॉक कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से यूजर के फोन से लोगों को फर्जी एसएमएस भेजकर उनसे पैसा वसूला जा रहा था। जब इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय तक भी पहुंची। इसके बाद इस ऐप को ब्लॉक कर दिया गया।

    गृह मंत्रालय ने क्यों उठाया ये कदम

    अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने एंड्रॉइड ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की। साइबर फ्रॉड के इस केस में ऐप यूजर अनजाने में साइबर अपराधियों द्वारा चलाए जा रहे एसएमएस धोखाधड़ी नेटवर्क का हिस्सा बन शिकार हो रहे थे।

    ऐप का प्रचार करने वाले यूट्यूब वीडियो ब्लॉक

    सरकार ने ऐप के नियंत्रण केंद्र को ‘ब्लॉक’ कर दिया। मामले में 1.53 लाख यूजर वाले चार टेलीग्राम चैनल और ऐप का प्रचार करने वाले 50 से अधिक यूट्यूब वीडियो भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि एक बार यूजर द्वारा इस ऐप को डाउनलोड कर लिया जाता था। उसके बाद यह साइबर अपराध करने के लिए उपयोगकर्ता के फोन के माध्यम से एसएमएस भेजना शुरू कर देता था।

    अनजाने में लाखों उपयोगकर्ता बन गए हिस्सा

    जो की प्रतिदिन 1.53 करोड़ लोगों तक पहुंचते थे। ऐप से मिलने वाले छोटे-छोटे दैनिक भुगतानों के लालच में आकर 1.53 लाख से अधिक उपयोगकर्ता अनजाने में इन साइबर अपराधों का हिस्सा बन गए। ई-चालान से जुड़े साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान इस ऐप की भूमिका सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने भी इसके दुरुपयोग पर चिंता जताई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।