• National
  • कदम-ताल का शोर, घोड़ों की परेड से उड़ती धूल, ठंड-कोहरे के बीच किसने बढ़ाया दिल्ली का पारा?

    नई दिल्ली: हरे और प्रदूषण की आगोश में खो गए दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आर्मी के बैंड और जवानों के कदम ताल ने कड़ाके की ठंड को चीरते हुए देश भक्ति का जज्बा जगा दिया। जिस वक्त हम रजाई और कंबल में छिपकर कड़के की सर्दी को कोस रहे थे, उसी समय दिल्ली के कर्तव्य पथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 29, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: हरे और प्रदूषण की आगोश में खो गए दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आर्मी के बैंड और जवानों के कदम ताल ने कड़ाके की ठंड को चीरते हुए देश भक्ति का जज्बा जगा दिया। जिस वक्त हम रजाई और कंबल में छिपकर कड़के की सर्दी को कोस रहे थे, उसी समय दिल्ली के कर्तव्य पथ से ऐसी वीडियो सामने आई, जिसने गरमाहट का अहसास करवाया। ये वीडियो थी गणतंत्र दिवस परेड की। इस वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह सुरक्षा बल के जवान परेड में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मानो जैसे ठंड और पॉल्यूशन का कहर इनसे कोसो दूर हो।

    कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल जारी

    गणतंत्र दिवस 2026 के लिए कर्तव्य पथ पर होनी वाली परेड के लिए सशस्त्र बलों के जवानों की परेड, राज्यों और मंत्रालय की झांकियों की रिहर्सल जारी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था और आज सारा देश इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इसी दिन को याद करते हुए हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है।

    राजधानी में इतना रहा एक्यूआई

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लोग इस जहरीला हवा में सांस लेने को मजबूर हैं और सड़कों पर प्रदूषण का असर साफ देखा जा सकता है। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में हालात बेहद खराब है। आनंद विहार में एक्यूआई 455, विवेक विहार में 456, रोहिणी में 442, सोनिया विहार में 444, वजीरपुर में 443, अशोक विहार में 427, पंजाबी बाग में 426 और चांदनी चौक में 421 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, बवाना में 411, डीटीयू में 410, सीआरआरआई मथुरा रोड में 388 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 397 एक्यूआई दर्ज हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।