• National
  • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स के साथ दिल्ली पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ करेंगे बैठक

    नई दिल्ली: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर क्लासिकल नृत्य द्वारा उनका स्वागत किया। 2 मार्च को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर क्लासिकल नृत्य द्वारा उनका स्वागत किया। 2 मार्च को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इससे पहले वह 2 दिन से मुंबई के कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे।

    दोनों नेता इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    • दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और यह कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी।
    • वे व्यापार और निवेश; ऊर्जा; महत्वपूर्ण खनिज; कृषि; शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहित प्रमुख स्तंभों में वर्तमान में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और जन-संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे।
    • दोनों नेताओं की आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।

    दोनों देशों को रिश्ते सुधारने का बड़ा मौका

    • बता दें कि जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत-कनाडा का रिश्ता थोड़ा बिगड़ गया था लेकिन मार्क कार्नी ने पीएम मोदी के साथ रिश्ते को सुधारने की पहल की है। यह दौरा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है।
    • दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है और यह एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी।
    • दोनों नेताओं की आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।