• Entertainment
  • करण कुंद्रा ने सीने पर गुदवाया तेजस्वी के चेहरे का टैटू, फैंस ले रहे थे बलाएं, पर ‘साइको सैया’ ने तोड़ा दिल

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता काफी है। ‘बिग बॉस 15’ में साथ काम करने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हमेशा कपल गोल्स सेट करते हैं। इसी सिलसिले में, करण ने तेजस्वी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उनकी तस्वीर अपने सीने पर टैटू करवा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता काफी है। ‘बिग बॉस 15’ में साथ काम करने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हमेशा कपल गोल्स सेट करते हैं। इसी सिलसिले में, करण ने तेजस्वी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उनकी तस्वीर अपने सीने पर टैटू करवा ली है। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। करण ने ये भी बता दिया है कि टैटू असली है या नकली।

    हाल ही में रमजान के दौरान, करण कुंद्रा ने बुज्जुका स्पॉटलाइट से बात की, जहां उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने अपनी छाती पर तेजस्वी का चेहरा गुदवाया है। उन्होंने बताया कि यह उनकी गर्लफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने कहा, ‘कल उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज हो रही है, और क्योंकि इसका नाम साइको सैया है, इसलिए मैं साइको सैया बन गया। यह तेजू के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने इसे नहीं देखा है, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, वीडियो सबसे पहले उन तक पहुंच जाएगा।’

    करण कुंद्रा के टैटू पर फिदा फैंस

    वीडियो पोस्ट होते ही कपल के फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे अच्छे इंसान (दिल वाला इमोजी)।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अभी बहुत भावुक हूं जीजू @kkundrra आपने मेरा दिल जीत लिया है। @itsmetejasswi तुम खूब चमकोगी और सिर्फ चमकोगी बेबी।’

    टैटू असली है या नकली?

    एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान हमारे तेजरन को आशीर्वाद दें।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कमाल के इंसान हैं।’ हालांकि, कई लोगों का माननाहै कि यह सिर्फ तेजस्वी के शो को प्रमोट करने के लिए किया गया है। लेकिन तेजस्वी ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि करण का टैटू असली है। वहीं, करण ने इसका सच बता दिया। करण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘काफी अच्छा लगा जैसे लोग टैटू पर रिएक्ट कर रहे हैं। यह टैटू तेजस्वी के चेहरे का है, लेकिन ये परमानेंट नहीं है। यह सिर्फ तेजस्वी के डेब्यू ओटीटी शो साइको सइयां के प्रमोशन के लिए है। यह मेरा तरीका है तेजस्वी को सपोर्ट करने का। वो इवेंट शो का लॉन्च था और जो किरदार है शो में उसने तेजस्वी के चेहरे का टैटू बनाया है। बस इसलिए मैंने भी ऐसा किया, लेकिन ये रियल टैटू नहीं है।’

    तेजस्वी और करण की मुलाकात

    तेजस्वी और करण की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। पहले वे दोस्त बने और जल्द ही उनके बीच प्यार पनपने लगा और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। हाल ही में, एल्विश यादव के साथ बातचीत के दौरान करण ने बताया कि वे इस साल शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

    ‘साइको सैया’ कहां देखें?

    तेजस्वी के शो ‘साइको सैया’ की बात करें, तो यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें रवि किशन और अनुद सिंह ढाका के साथ तेजस्वी भी लीड रोल में हैं। इस शो से तेजस्वी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। यह शो फिलहाल अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।