• Entertainment
  • करिश्मा कपूर के पास बांद्रा की हर बिल्डिंग में है एक-एक फ्लैट! अक्षय कुमार ने किया दावा

    एक्टर अक्षय कुमार अब टीवी पर लौट आए हैं। उनका गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ काफी चर्चा में भी है। बीते एपिसोड में करिश्मा कपूर ने बतौर कंटेस्टेंट शिरकत की। उन्होंने खेल तो खेला ही। साथ ही ढेरों बात की। यहां खिलाड़ी भइया ने लोलो के साथ हंसी-मजाक भी किया और कहा कि एक्ट्रेस के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर अक्षय कुमार अब टीवी पर लौट आए हैं। उनका गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ काफी चर्चा में भी है। बीते एपिसोड में करिश्मा कपूर ने बतौर कंटेस्टेंट शिरकत की। उन्होंने खेल तो खेला ही। साथ ही ढेरों बात की। यहां खिलाड़ी भइया ने लोलो के साथ हंसी-मजाक भी किया और कहा कि एक्ट्रेस के परिवार के पास बांद्रा की हर बिल्डिंग में फ्लैट है। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर तो पूरे जुहू के मालिक हैं।

    अक्षय कुमार ने करिश्मा और करीना कपूर, दोनों के साथ काम किया है और दोनों के साथ उनकी बॉन्डिंग की कमाल की है। अब अपने शो में उन्होंने एक्ट्रेस को चिढ़ाते हुए कहा, ‘बांद्रा में हर बिल्डिंग में इनका एक फ्लैट है। बिल्डिंग के बाहर लगे बोर्ड पर K Kapoor लिखा है। वो अपना पूरा नाम नहीं लिखते हैं। मां बबीता कपूर के नाम की भी नेप्लेट है, जिस पर B Kapoor लिखा है।’

    करिश्मा के बांद्रा की हर बिल्डिंग में फ्लैट?

    एक्टर ने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘जब मैंने इन लोगों से पूछा कि आप लोग इतने फ्लैट्स क्यों खरीद रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वह सैंटाक्रूज और खार भी पहुंचना चाहते हैं। लेकिन ये ईमानदार लोग हैं। ये बिल्डिंग के एक फ्लैट से ज्यादा नहीं खरीदते। बाकी के फ्लैट्स ये दूसरे लोगों के लिए छोड देते हैं। करिश्मा हर रोज अलग-अलग फ्लैट्स में सोती है।’

    करीना कपूर की प्रॉपर्टी पर अक्षय कुमार

    अक्षय की बातें सुनने के बाद करिश्मा ने हंसते हुए कहा, ‘कुछ भी। क्या आप जानते हैं, ये तो पूरे जुहू का मालिक है।’ बता दें कि ये पहली बात नहीं, जब एक्टर ने कपूर बहनों की प्रॉपर्टी का मजाक बनाया है। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी सेंट्रल’ शो पर भी करीना कपूर के बारे में कहा था कि उनके बांद्रा में कई सारे फ्लैट्स हैं, ‘ये दो बहने हैं जो इंडस्ट्री में काम कर रही है। ये औरत बांद्रा की हर बिल्डिंग में एक फ्लैट की मालकिन है। क्या आपको सभी फ्लैट्स का रेंट नहीं मिलता?’ तो बेबो ने भी लोलो की तरह जवाब दिया था, ‘कुछ भी बोलता है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।