• National
  • कर्नाटक में कांग्रेस ने SC/ST को दिया सबसे बड़ा धोखा… बीजेपी ने क्यों कहा ऐसा

    नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा अटैक किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस जितनी आबादी उतना हक की बात करती है लेकिन पार्टी एससी एसटी के साथ कितना धोखा करती है इसका प्रमाण कर्नाटक से सामने आया। कर्नाटक में कांग्रेस ने एससी-एसटी को सबसे बड़ा धोखा दिया।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा अटैक किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस जितनी आबादी उतना हक की बात करती है लेकिन पार्टी एससी एसटी के साथ कितना धोखा करती है इसका प्रमाण कर्नाटक से सामने आया। कर्नाटक में कांग्रेस ने एससी-एसटी को सबसे बड़ा धोखा दिया। बीजेपी नेता ने कहा कि एक तरफ कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी कहती है कि उनके पास फंड नहीं बचा डेवलपमेंट के लिए और इंफ्रास्ट्र्क्चर के लिए, वहीं दूसरी ओर ये पार्टी 100 से ज्यादा लोगों और पार्टी नेताओं को कैबिनेट रैंक देती है। ज्यादातर इनके कार्यकर्ता हैं।

    शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस जहां कैबिनेट रैंक बांट रही है, लेकिन एससी-एसटी वेलफेयर से जुड़े 7 कॉर्पोरेशन के फंड में कटौती की गई। उन्होंने बताया कि जिन एससी एसटी कॉर्पोरेशन को बीजेपी के शासन काल में करीब 770 करोड़ का फंड मिलते थे, उसका हाल कांग्रेस की सरकार में ऐसा हो गया।

    कुल फंड (₹ करोड़ में)
    2022-23 (BJP): 769.17

    और एक बार कांग्रेस आ गई..
    – 2023-24: 453.20
    – 2024-25: 557.75
    – 2025-26: 716.35

    2025 में – कर्नाटक सरकार ने शेड्यूल्ड कास्ट प्लान और शेड्यूल्ड ट्राइब सब-प्लान (SCPTSP) फंड का 24.1% डायवर्ट किया, जो 13,435 करोड़ रुपये था

    2024-25 में, सिद्धारमैया सरकार ने SCPTSP फंड से 14,283 करोड़ रुपये डायवर्ट किए पांच गारंटी स्कीम।

    डॉ. बीआर अंबेडकर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन
    कर्नाटक आदिजांबव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    कर्नाटक भूवी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    कर्नाटक ठंडा डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    कर्नाटक सफाई कर्मचारी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    कर्नाटक SC/ST नोमैडिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    डॉ. बाबू जगजीवन राम लेदर इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

    बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाया कि जितनी आबादी उतना हक कहां है? जो फंड एससी-एसटी कॉर्पोरेशन के लिए जाना था वो कांग्रेस ने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं के ऊपर खर्च कर दिया। ये कांग्रेस की असलियत दिखाता है। एससी-एसटी का वेलफेयर फंड का पैसा उन्हें नहीं मिल रहा। इस पर राहुल गांधी क्या बोलेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।