• National
  • कल का मौसम 08 फरवरी 2026: बारिश की चेतावनी, बर्फबारी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का वेदर

    कल का मौसम 8 फरवरी 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। IMD ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों तेज सतही हवाओं के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 8 फरवरी 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। IMD ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों तेज सतही हवाओं के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप और हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी में लोगों के बीमार पड़ने की संभावना है। इसलिए उन्हें सतर्क रहना होगा। सर्दियों के महीने में ऋतु परिवर्तन की वजह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी लगने की समस्या बनी रहती है। दिन में धूप होने की वजह से लोग गर्म कपड़ों से परहेज करते हैं और ठंडा पीने का मन करता है, लेकिन बहुत कम ही जानते हैं कि इस दौरान होने वाली हल्की सर्दी ही रोगों का असली कारण है।

    दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। सर्दी में कुछ कमी दर्ज होने के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ज्यादा अच्छी हालत में नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 95 से 65 प्रतिशत के बीच रही। 8 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, तापमान 23 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और अगले 3–4 दिनों तक मौसम शुष्क व स्थिर बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश (UP) का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री की हल्की गिरावट संभव है। हालांकि किसी भी तरह की तीव्र ठंड या मौसम के बड़े बदलाव की आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है।

    आपके शहर में कल कितना रहेगा तापमान, जानें

    शहर अधिकतम तापमान (7 फरवरी) न्यूनतम तापमान (7 फरवरी)
    दिल्ली 23°C 10°C
    मुंबई 31°C 25°C
    कोलकाता 27°C 16°C
    चेन्नई 29°C 21°C
    लखनऊ 24°C 11°C
    पटना 25°C 12°C
    रांची 23°C 10°C
    भोपाल 26°C 13°C
    जयपुर 24°C 13°C
    शिमला 19°C 04°C
    नैनीताल 19°C 07°C

    बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

    बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में दिन के समय धूप जरूर निकल रही है, लेकिन इसका मौसम पर कोई खास प्रभाव पड़ता नजर नहीं आ रहा है। इन दिनों चल रहीं सर्द हवाएं ठिठुरन और बढ़ा रहे हैं। बिहार में सूरज ढलने के साथ-साथ सर्दी का असर और बढ़ता जाता है।

    राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है। जयपुर के मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन से चार दिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले 3 से 4 दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम में बदलाव से राज्य के अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर व जोधपुर में तापमान गिर सकता है।

    कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

    कश्मीर में मौसम के औसत से रातें अधिक ठंडी और दिन अधिक गर्म हो रहे हैं और पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। आगे सर्दी और बढ़ने का अनुमान है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में पारा शून्य से नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो पहले शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इससे यह घाटी में सबसे ठंडी जगह बन गई। दूसरी जगहों में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सिस नीचे, कोकरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।