• National
  • कल का मौसम 12 जनवरी: अगले 24 घंटे में 4 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50 की स्पीड से हवा, IMD अलर्ट जारी

    कल का मौसम 12 जनवरी 2026: देश में कड़ाके की ठंड जहां पड़ रही है वहीं, मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए एक ऐसा अलर्ट जारी कर दिया है, जिसे सुनकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, मौसम विभाग ने 4 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 12 जनवरी 2026: देश में कड़ाके की ठंड जहां पड़ रही है वहीं, मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए एक ऐसा अलर्ट जारी कर दिया है, जिसे सुनकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, मौसम विभाग ने 4 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं, इस दौरान 50 की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। साथ ही उत्तर भारत के 17 शहरों के लिए शीतलहर का भी अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की भारी संभावना है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा…

    देश के चार राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

    तेज शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से चार राज्यों में मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मछुआरों को समुद्री तट से हटने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश से दक्षिण के बाकी राज्यों में तापमान में 2 से तीन डिग्री की कमी आएगी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में कल यानी 12 जनवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में घने कोहरे सुबह के समय यात्रा में परेशानी बढ़ाने वाली है। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है। बच्चों एवं बुजुर्ग को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तर प्रदेश में कल यानी 12 जनवरी को 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिन शहरों में शीतलहर चलेगी उनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    बिहार में कल सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना और आसपास के इलाके में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 10 से अधिक जिलों में खतरनाक शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। बक्सर, सारण, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज,खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय में सुबह और शाम के समय तेज शीतलहर चलने की संभावना है।

    शहर अधिकतम तापमान (12 जनवरी) न्यूनतम तापमान (12 जनवरी)
    दिल्ली 16°C 04°C
    मुंबई 29°C 24°C
    चेन्नई 27°C 26°C
    कोलकाता 22°C 12°C
    लखनऊ 16°C 09°C
    पटना 15°C 09°C
    रांची 21°C 08°C
    जयपुर 19°C 07°C
    भोपाल 23°C 09°C
    मनाली 03°C -11°C
    नैनीताल 14°C 03°C

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में कल भीषण ठंड पड़ने वाली है। नैनीताल, देहरादून, मुक्तेश्वर, नई टिहरी में 2 डिग्री तक तापमान कम होगा। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में ऊंचाई में हल्की हिमपात हो सकती है। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

    हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से सैलानियों की जहां बल्ले-बल्ले हो गई है, वहीं आम नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। नल में पानी जम जा रहा है, जिसके चलते पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में ठंड से लोगों की हालत खराब हो गई है। मनाली में अधिकतम तापमान कल 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

    कश्मीर में में शीतलहर की स्थिति और खतरनाक हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, शोपिया घाटी में माइनस 8 डिग्री तापमान हो गया है। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

    राजस्थान में कल यानी सोमावार 12 जनवरी को हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ेगी। पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 2 डिगी से नीचे चला गया है। आने वाले सप्ताह में यहां ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

    मध्य प्रदेश वालों को अभी और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, उनमें ग्वालियर, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर शामिल हैं। कल भोपाल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।