• National
  • कल का मौसम 18 फरवरी: 10 राज्यों में 40 की स्पीड की हवा संग होगी बारिश, 3 प्रदेशों में बर्फबारी; IMD का अपडेट

    कल का मौसम 18 फरवरी 2026: मौसम नया करवट ले रहा है। लेकिन कल यानी बुधवार को मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अलविदा कह रही सर्दी के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। अहम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 18 फरवरी 2026: मौसम नया करवट ले रहा है। लेकिन कल यानी बुधवार को मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अलविदा कह रही सर्दी के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। अहम बात यह है कि ठंड के बीच होने वाली बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान बढ़ेगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। इस सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4°C अधिक रहने की संभावना है, और 17 और 18 फरवरी को अस्थायी रूप से राहत मिलने की संभावना है। तो चलिए बताते हैं कि कल देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम का हाल कैसा रहेगा…

    दिल्ली में मौसम की स्थिति क्या रहने वाली है?

    दिल्ली का पारा बढ़ा हुआ है। फरवरी के बीच में दिल्ली का इतना गर्म होना सामान्य नहीं है और कम हवा चलने के कारण आसमान साफ है, जिससे दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है। यह स्थिति अगले एक-दो दिन तक बनी रहेगी, और उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आने से राजधानी में छिटपुट बारिश की संभावना है, तब तक न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना से दिल्ली को राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है, 18 फरवरी को दोपहर बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर बाद भी हल्की बारिश हो सकती है।

    राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

    एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

    17 और 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड तथा 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

    नई दिल्ली 19° 29°
    मुंबई 22° 31°
    कोलकाता 18° 29°
    बेंगलुरु 19° 30°
    लखनऊ 14° 28°
    जयपुर 15° 29°
    अहमदाबाद 20° 34°
    चंडीगढ़ 13° 25°
    भोपाल 16° 31°
    पटना 15° 28°
    रांची 16° 29°
    भुवनेश्वर 21° 33°

    हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा

    17 और 18 फरवरी को निकोबार, हरियाणा और राजस्थान में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि 18 फरवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

    गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में कैसा रहेगा मौसम

    उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद अगले पांच दिनों तक इसमें धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले चार दिनों तक इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होगी। वहीं ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम के कुछ इलाकों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।